विकलांग तैराकों ने गाड़ा कर्नाटक में झण्डा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_2540बिलासपुर– नगरीय निकाय, वाणिज्यिक कर मंत्री  अमर अग्रवाल से छत्तीसगढ़ विकलांग तैराकी संघ के पदाधिकारी और विकलांग तैराकों ने मुलाकात की। अमर अग्रवाल ने सभी तैराकों को उनके उज्जवल भविष की कामना करते हुए अग्रिम संभावित सफलता के लिए बधाई भी दी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  विकलांग संघ के पदाधिकारी और तैराक आज निकाय मंत्री के निवास पहुंचकर मुलाकत की। पदाधिकारियों और तैराकों ने बताया कि बेलगाम कर्नाटक में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय पैरालिम्पिक तैराकी प्रतियोगिता 2015 में प्रदेश के विकलांग तैराकों ने 11 स्वर्ण, 22 रजक एवं 19 कास्य कुल 52 पदक प्राप्त किये है। मंत्री अग्रवाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए विकलांग संघ के पदाधिकारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि  यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि, इतने तैराक हमारे प्रदेश में है, जिन्होंने दूसरे राज्य में जाकर प्रदेश का परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ राज्य उनकी सफलता को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

                        इस अवसर पर छ.ग. विकलांग तैराकी संघ के अध्यक्ष घनश्याम कौशिक, संरक्षक अजीत सिंह भोगल, महासचिव सूरज यादव, सचिव व कोच दुर्गा यादव, प्रशिक्षक जिला खेल परिसर बलराम भोई, कोच गणेश कुमार, बालक कोच डी.एस. दाऊ, विशेष रूप से उपस्थित थे।

              सौजन्य मुलाकात के दौरान नगर विधायक ने किसराम पटेल को सर्वश्रेष्ठ तैराक का स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  पदक प्राप्त करने वाले अंजनी पटेल, राधा यादव, सत्या मरकाम, अनिता मधुकर, ललिता साहू, चंद्रशेखर, परमानंद, गुलाब सिंह यादव, ममता मिश्रा ने भी मंत्री अमर अग्रवाल से मिलकर अपनी सफलता के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी।

close