विकेटकीपर बल्लेबाज…ऋषभ पन्त का एक्सीडेन्ट..कार दुर्घटना में घायल..देहरादून अस्पताल में हो रहा इलाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ोलबिलासपुर—भारतीय टीम के विकेटकीपर धुआंधार बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना में जख्मी हो गए हैं। पंत को रूढ़की स्थित देहरादून अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना करीब सुबह करीब पांच बजे की है। स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस के सहयोग से उन्हें बचाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भारत के धुआंधार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कार दुर्घनटना में घायल हुए है। ऋषभ पंत को घुटने और सिर पर हल्की चोट पहुंची है। स्थानीय निवासी परमिन्दर सिंह घटना के बाद ऋषभ  पंत को तत्काल कांच तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद ऋषभ पन्त की कार मर्सिडीज बेन्च धू धू कर जलने लगी। 

        प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना हरिद्वार जिले मंगलौर और नारसन के बीच की है। पंत की मर्सिडीज कार डिवाइडर के ऊपर चढ गयी। उस समय घटना स्थल से चन्द कदम दूर अपने घर के बाहर ही था। हादसा करीब सुबह पांच बजे के आस पास हुआ। जैसे ही मौके पर पहुंचा ऋषभ पन्त सीसा तोड़कर बाहर निकालने के प्रयास कर रहे थे। इसके बाद उन्हें सीसा तोड़कर बाहर निकाला गया। उन्होने बताया कि वह क्रिकेटर है और दिल्ली से घर जा रहे है। 

             परमिन्दर के अनुसार मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस के सहयोग से पंत को तत्काल  एम्बुलेन्स से देरहादून स्थित मैक्स अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि पंत के सिर पर बाहरी चोट पहुंची है। साथ ही घुटने में भी चोट की जानकारी मिली रही है। बहरहाल ऋषभ पंत खतरे से बाहर है।

        हादसे के बाद देश विदेश से ऋषभ पन्त के लिए ॉलोग जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे है।

TAGGED:
close