विजय की एक दिन में दो गिरफ्तारी…CM को काला झण्डा दिखाना पड़ा भारी..रायपुर रवाना से पहले पुलिस ने किया नजरबंद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर– भूपेश बघेल की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने बेलतरा जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत 568 लोगों को पकड़कर कर्रा स्थित स्कूल मैदान के अस्थाई जेल में सीएम कार्यक्रम खत्म होने तक रखा। इसके बाद सभी कांग्रेसियों को रिहा कर दिया गया।
                        जानकारी के अनुसार रिहा करने के कुछ देर बाद ही जिला अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी को पुलिस ने दुबारा रास्ते से एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक केशरवानी को रतनपुर स्थित महामाया मंदिर धर्मशाला में रखा गया। पुलिस को अनुमान था कि विजय केशरवानी सीएम कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में रायपुर जाएंगे।
            प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस नेताओं ने अाज विजय केशरवानी की अगुवाई में बेलतरा में सीएम कार्यक्रम का विरोध करने सभी कांग्रेसी सुबह 9 बजे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। कांग्रेसी काले झण्डे के साथ विरोध प्रदर्शन करने बेलतरा के लिए रवाना हुए।
                         सभी नेताओं को मंदिर से निकलते ही रतनपुर चौराहे के रोकना चाहा लेकिन कांग्रेसी पुलिस को छकाते हुए बेलतरा की ओर रवाना हो गए। ग्राम कर्रा में पुलिस ने मुख्य सडक पर बेरिकेट्स लगाकर सभी कांग्रेसियों को पकड़ लिया। इस दौरान कांग्रेसी रमन सिंह वापस जाओ के नारे लगाते रहे। कांग्रेसियों से पुलिस की जमकर झूमा झटकी भी हुई। सभी ने काला झंडा लहराकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया।
                   गिरफ्तारी का विरोध करते हुए विजय केशरवानी की अगुवाई में सभी कांग्रेसी सडक पर ही धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने विजय केशरवानी समेत 568 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर कर्रा स्थित अस्थाई जेल भेज दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद पुलिस ने कांग्रेसियों  को रिहा कर दिया।
विजय केशरवानी की दुबारा गिरफ्तारी और नजरबंद
                  कर्रा से रिहा होते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी को पुलिस ने दुबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक था कि विजय केशरवानी समर्थकों के साथ जेल भरो आंदोलन में शामिल होने रवाना होंगे। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने विजय केशरवानी को कर्रा अस्थायी जेल से छूटते ही गिरफ्तार कर लिया। विजय केशरवानी को अपनी गाड़ी में बैठाकर अर्चना झा रतनपुर मंदिर धर्मशाला ले गयी। शाम चार बजे केशरवानी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान विजय केशरवानी पूरे समय अर्चना झा के नजर में रहे।
                      विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेख गफ़्फ़ार,  रतनपुर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, बेलतरा अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, कोटा अध्यक्ष रामफल बिंझवार, विष्णु यादव,भुवनेश्वर यादव,त्रिलोक श्रीवास, चित्तू सिंह, राजेन्द्र साहू, शिवा पाण्डेय, आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, मदन कहरा, नीरज सोनी, अनिल यादव,मोहम्मद जस्सास और अन्य बहुत से कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share This Article
close