विद्यानगर को 17 लाख की सौगात…7 लाख में बनेगा जिम…मेयर ने कहा…बृहत स्तर पर होगा प्लांटेशन..फिर चलेगा पौधा बचाओ अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— महापौर किशोर राय विद्यानगर में 17 लाख के दो कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमि पूजन के दौरान मेयर ने कहा स्वस्थ्य शरीर में  स्वस्थ्य दीमाग रहता है। शरीर स्वस्थ्य रखने के लिए तमाम सुविधाओं के बीच जिम आज की जरूरत है। युवा स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक है। जिम की मांग भी है। वर्तमान में हर आयु वर्ग के लोग जिम जाना पसंंद करते हैं। बेहतर सेहत के लिए पसीना बहाते हैं। विद्या नगर सहगल गली में जिम की मांग थी। जिसे निगम ने पूरा किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 यह बातें बातेें विद्या नगर सहगल गली गार्डन मंच व जिम निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में मेयर किशोर राय ने कही। मेयर ने कहा कि निकाय मंत्री को भ्रमण के दौरान लोगों ने सहगल गली गार्डन में मंच और जिम मंच निर्माण की मांग की थी। मंत्री के निर्देश पर निगम प्रशासन ने टेंडर जारी किया। आज से निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। 6 महीने के अंदर सहगल गली स्थित गार्डन में 9 लाख की लागत से मंच और प्रथम तल पर जिम का निर्माण पूरा हो जाएगा। गार्डन पर करीब 8 लाख की लागत से मंच का निर्माण होगा।

व्यापक स्तर पर होगा प्लांटेशन

                     पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेयर किशोर राय ने कहा कि नगर निगम व्यापक स्तर पर प्लांटेशन करेगा। बिलासपुर को हरियाली से सराबोर किया जाएगा। सभी वार्डों से लेकर खाली जमीन पर बरसात के साथ पौधे लगाए जाएंगे। हर बार प्लांटेंशन होता है लेकिन रखरखाव नहीं…क्या रखरखाव के लिए भी प्रयास किया जाएगा। सवाल के जवाब में मेयर ने कहा कि  सच है कि मानिटरिग नहीं होने से पौधे सूख जाते हैं। कुछ लोग उखाड़ भी देते हैं। जानवरों से भी पौधों को नुकसान पहुंंचाता है। लेकिन इस बार प्लांटेशन के बाद पौधों की सक्रिय निगरानी होगी।

कांग्रेस को लेकर चुटकी

            मेयर ने बताया कि टास्क टीम का गठन करेंगे। पौधों की मानिटरिंग करेंगे। विशेष अभियान चलाकर जनता को पौधों के महत्व की जानकारी देंगे। जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। लोगों को बताएंगे कि जीवन में पर्यावरण का कितना महत्व है। चुटकी लेते हुए महापौर ने कहा कि कुछ दल के नेता हरियाली के लिए झण्डा लेकर घूम रहे हैं। हरियाली की दुहाई दे रहे हैं। उनकी भी जिम्मेदारी होगी कि वृहद पैमाने पर प्लांट लगाए जाने के बाद पौधा बचाओ अभियान चलाएं। ताकि बिलासपुर की जनता को हरियाली का फायदा मिल सके। ऐसे लोगों के लिए यही सच्ची जनसेवा होगी।

close