विधानसभा अध्यक्ष का आतिशी स्वागत…काग्रेसियों ने दिखाया जोश…चार घंटे तक चली डॉ.महंत की पदरैली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का बिलासपुर में आतिशी स्वागत किया गया। बिलासपुर प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने शहर को दुल्हन की तरह सजाया। बीच शहर से पदयात्रा कर चरणदास महंत ने नगर वासियों के प्रति आभार जाहिर किया। चरणदास महंत की रैली पदयात्रा रैली स्टेशन से शुरू होकर तितली चौक, गिरजा चौक, तारबहार चौक, पी.जी.बी.टी कॉलेज, गाँधी चौक, बावली कुआँ गोल बजार सदर बजार देवकीनंदन चौक, चाटापारा नेहरु चौक से शुरू होकर छत्तीसगढ़ भवन में खत्म हो गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चरणदास महंत का फूल माला से पटाखे फोड़कर अपना जोश खरोश दिखाया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           रेलवे स्टेशन में अटल श्रीवास्तव ब्रिगेड ने महंत का आतिशी स्वागत कर बिलासपुर नगर आगमन पर आभार जाहिर किया। पीजीबीटी के सामने कांग्रेस पार्षद दल ने महंत को माला पहनाया। गांधी चौक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक और दो ने स्वागत कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया। बावली कुवां के पास शहर कांग्रेस कमेटी ने महंत पर फूल माला की बारिश की। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण युवा कांग्रेस NSUI महिला कांग्रेस त्रिलोक श्रीवास सुनील शुक्ला अभिनव तिवारी पप्पू साहू ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर समेत अन्य कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर अपने उत्साह को जाहिर किया।

        विधायक रश्मि शिंह विधायक शैलेश पाण्डेय विजय केशरवानी नरेंद्र बोलर शेख नजरुद्दीन आशीष सिंह अभय नारायण राय महेश दुबे विवेक बाजपाई रामशरण यादव तैय्यब हुसैन विनोद साहू शिधान्शु मिश्रा अकबर खान महेंद्र गंगोत्री भावेंद्र गंगोत्री शिवा नायडू जावेद मेमन अमितेश राय तनवीर छाबड़ा रणजीत सिंह सीमा पाण्डेय अनीता लव्हात्रे धर्मेश शर्मा अरविन्द शुक्ला राकेश सिंह ऋषि पाण्डेय उमेश कश्यप स्वप्निल शुक्ला पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपाई अरुण तिवारी बैधनाथ चंद्राकर अर्जुन तिवारी दिलीप लहेरिया कार्यक्रम के दौरान अपनी मौजूदगी को बनाकर रखा।

                           राघवेन्द्र सभा भवन  परिसर में लाफ्टर क्लब के मनोज तिवारी रमेश दुआ, बद्री यादव ने स्वागत किया। प्रेस क्लब बिलासपुर में पहुँच कर पदाधिकारियों से भेंट की | पोस्ट आफिस चौक पर आदित्य सिंह, शंकर परिहार, दीपेन्द्र सिंग, देवेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, डीबू राव राजेश पाण्डेय गुड्डू सिंह संदीप बाजपाई विद्या गोवेर्धन चंद्रप्रकाश देवरस ने भी स्वागत किया | पूर्व विधायक बलराम सिंह ठाकुर से चरणदास महंत ने मुलाकात की। त्रिलोक श्रीवास और अभिनव तिवारी के स्वागत की चर्चा की। गाजेबाजे के साथ दोनों के समर्थकों ने लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला।

close