विधानसभा क्षेत्रों में 10 हजार महिलाओँ का सम्मेलन आयोजित करने भाजपा महिला मोर्चा की तैयारी

Chief Editor

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बुधवार को  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा  के नेतृत्व में आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष के द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम तय किया गया है कि  चारो विधानसभा क्षेत्रो में कम से कम दस हजार महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  जिसके लिये सभी बूथों में महिला कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित किया जाएगा।  साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा प्रस्तुत बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। केन्द्रीय एवं प्रदेशिक बजट को सभी बहनों ने सहर्ष स्वीकार किया एवं इस बजट के लाभ को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस बजट के लिए मुख्यमंत्री  को महिला मोर्चा के द्वारा धन्यवाद भी दिया गया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्रीद्वय सुभद्रा तम्बोली, बंदना मुखर्जी, शीलू राजपूत, शशी अग्रवाल, शारदा गोस्वामी, सरोज पाण्डेय, नमिता राय, मोनिका हलधर, सुजाता सेन, माया शर्मा, नीतु सोनी, पायल अम्बवानी आदि जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थी।

close