जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आागमी एक अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है। अधिकारी-कर्मचारी को किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेंगे। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत की जाएगी।
Join Our WhatsApp Group Join Now