विधायक और मेयर ने कहा…एक साल में भूपेश सरकार ने खिंची विकास की बड़ी लकीर..निकाय के बाद अब जिला पंचायत में भी जनता देगी प्यार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- गनियारी स्थित पुराना स्टैण्ड में आयोजित ग्रामीणों एक सभा को स्थानीय तखतपुर विधायक रश्मि सिंह और महापौर रामशरण यादव ने संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने जनता से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जिताने को कहा। रश्मि सिंह और मेयर रामशरण यादव ने कहा कि मात्र एक साल प्रदेश की भूपेश सरकार ने गरीबों और किसानों के लिए जितना काम किया है। वह काम पिछले पन्द्रह सालों में नहीं हुआ। सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने बिना किसी देरी के प्रदेश का खजाना किसानों और युवाओं के खोल दिया। आज प्रदेश का तेजी से विकास भी हो रहा है। यही कारण है कि पहले विधानसभा में फिर नगरीय निकाय और अब पंचायत चुनाव में जीत होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 तखतपुर विधायक रश्मि सिंह और मेयर रामशरण यादव ने गनियारी स्थित ग्रामीणों की सभा को संबोधित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने तखतपुर विधायक रश्मि सिंह और मेयर रामशरण यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए। सभा को अपने संबोधन में रश्मि सिंह ने कहा जनता का आशीर्वाद लगातार जनता को मिल रहा है। पहले तो प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्यार दिया। फिर निकाय चुनाव में दोनों हाथ उठाकर प्यार लुटाया। मुझे विधायक और रामशरण को मेयर बनाया। प्रदेश में चारो तरफ कांग्रेस की जीत हुई। अब बारी है पंचायत चुनाव में जनता के प्यार लुटाने की। रश्मि सिंह ने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार, निकाय में  कांग्रेस सरकार और अब ग्राम जन जनजीवन के विकास के लिए जरूरी है कि हम पंचायत,जनपद पंचायत और जिला पंचायत में सरकार बनाए। इसके लिए एक बार फिर जनता के  आशीर्वाद की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि मीनू सुमन यादव को जिला पंचायत क्रमांक 8 से आशीर्वाद देकर जिताएं।

               ग्रामीणों को मेयर रामशरण यादव ने भी संबोधित किया। रामशरण यादव ने कहा कि भूपेश सरकार जबसे बनी है..विकास की लकीर दिनों दिन लम्बी होती जा रही है। किसान,युवा,गरीबों के कल्याण के लिए भूपेश बघेल दिन रात मेहनत कर रहे हैं। निकाय चुनाव में मिली भारी समफलता से जाहिर हो गया है कि जनता को भूपेश सरकार के कामकाज को लेकर भारी खुशी है। अब जरूरी है कि हम ग्राम जनजीवन के विकास के लिए काम करे। इसमें कोई शकर नहीं कि जिला पंचायत क्रमांक 8 की जनता मीनू सुमन को अपना आशीर्वाद देगी।

                 उपस्थित लोगों को प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ऊर्फ राजू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार चेहरा देखकर नहीं..बल्कि एक समान होकर सबके लिए विकास कार्य कर रही है। राजू ने बताया कि हम सबको मिलकर मीनू सुमन को भारी मतो से जिताकर जिला पंचायत भेजना है।किसी प्रकार की कोई भूल नहीं करना है। क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। यदि प्रत्याशी का चुनाव गलत हो गया तो इसका असर विकास की गति पर पड़ेगा। राजू ने आम जनता को समझाया कि जैसे ट्रक में स्कूटर की पहिया लगाकर नहीं चलाया जा सकता है। ठीक उसी प्रकार दूसरे प्रत्याशी का चयन नहीं करते हुए हमें भूपेश बघेल का चेहरा देखकर मीनू सुमन को जिताना है। इस दौरान बद्री यादव,लकी यादव समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने मीनू यादव के लिए वोट मांगा। सभा के पहले और बाद में स्थानीय लोगों ने विधायक रश्मि सिंह और मेयर का फूल माला के साथ आतिशी स्वागत भी किया।

close