विधायक और राजस्व मंत्री ने लिया जायजा..जयसिंह ने कहा-निर्देशों का करें पालन..पुलिस के बीच पहुंचकर शैलेष पाण्डेय ने बढ़ाया मनोबल

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—बिलासपुर निगम क्षेत्र में लॉकडाउन का असर देखने को मिला। पूरे दिन सभी चौक चौराहा में पुलिस तैनात दिखाई दी। नागरिकों ने भी लाकडाउन का सम्मान किया। पुलिस ने भी अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया। इस दौरान प्रदेश राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी बिलासपुर में लाकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय के साथ काफिला से बाहर आकर लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा।जानकारी हो कि 23 जुलाई से दस दिनों तक जिला प्रशासन ने निगम क्षेत्र के अलावा, बोदरी और बिल्हा नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। लाकडाउन के पहले दिन पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त नजर आयी। स्थानीय विधायक शैेलेष पाण्डेय ने भी व्यवस्था का केवल जायजा लिया।बल्कि  पुलिस प्रशासन का मनोबल भी बढ़ाया।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

राजस्व मंत्री ने लिया जायजा..व्यवस्था की तारीफ

              बिलासपुर, बोदरी, और बिल्हा में पहले दिन लाकडाउन के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह का काफिला बिलासपुर से होकर कोरबा के लिए गुजरा। इसी दौरान महामाया चौक में स्थानीय विधायक शैलेष पाण्डेय पुलिस प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाते आए। विधायक पाण्डेय को देखते ही राजस्व मंत्री का काफिला रूक गया। इसके बाद काफिले से बाहर आकर राजस्व मंत्री ने भी आस पास के क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही बिलासपुर पुलिस व्यवस्था की जमकर तारीफ की।

         राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल और शैलेश पाण्डेय ने कुछ देर और कुछ दूर तक भ्रमण किया। मंत्री ने लाकडाउन को सफल बताया। उन्होने शेैलेश पाण्डेय की सक्रियता को जमकर सराहा। मंत्री ने कहा कि फिलहाल सोशल और फिजीकल डिस्टेंसिंग ही कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय है। लोग अपने चेहरे पर लगातार मास्क को बनाए रखें।साथ ही प्रशासन पुलिस और विधायक केनिर्देशों का गंभीरता से पालन करें। इसके बाद राजस्व मंत्री का काफिला कोरबा के लिए रवाना हो गया।

 विधायक ने निगम क्षेत्र का किया भ्रमण

                 मंत्री के कोरबा रवाने होने के पहले और बाद में विधायक शैलेष पाण्डेय ने निगम क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस के साथ व्यवस्था भी बनाते नजर आए। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते रहे। सबसे पहले विधायक ने मंगला चौक में आईजी दीपांशु काबरा के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग किया। इसके बाद नेहरू चौक से होकर महामाया चौक पहुंचे। राजस्व मंत्री के साथ बातचीत के बाद विधायक नूतन चौक,राजकिशोर नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। पुलिस के बीच पहुंचकर व्यवस्था को लेकर खुशी को जाहिर किया। इसके बाद दयालबन्द से होकर गांधी चौक रास्ते शिव टाकीज चौक से होकर विनोबानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होने विभिन्न चौक चौराहो में समय भी दिया।

निगम कमिश्नर को किया फोन

          विनोबा नगर आर 2 क्षेत्र पहुंचकर विधायक ने हालात का जायजा लिया। लोगों की परेशानी को करीब से महसूस किया। इस दौरान एक परिवार ने बताया कि बीती रात से उनके घर में नाली का पानी भर गया है। कई बार प्रयास के बाद भी निगम प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा है। इसके बाद विधायक ने तत्काल कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय को फोन कर बताया कि पूरा परिवार परेशान है। ड्रेनेज पानी घर के अन्दर है। लोगों का रहना खाना दूभर हो गया है। तत्काल पम्प की व्यवस्था कर घर के अन्दर से पानी को निकाला जाए।

              विधायक ने बताया कि मित्रा परिवार की परेशानी को समझा जा सकता है। उनकी समस्या को तत्काल दूर करने को कहा गया है। इस दौरान कई लोगों ने बताय कि व्यापार विहार क्षेत्र पानी बारिश के बाद नाली के रास्ते घर के अन्दर घुस जाता है।

close