विधायक ने किया खाना का वितरण.. पंकज सिंह ने बताया…कोई नहीं सोएगा भूखे पेट..घर-घर पहुंचाएंगे तैयार खाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- शहर विधायक शैलेष पाण्डेय का कोरोना के खिलाफ  लगातार जंग जारी है। शासन प्रशासन से लगातार सम्पर्क कर कोरोना पीड़ितों की खैर खबर ले रहे हैं। शुक्रवार को शैलेष पाण्डेय अपनी टीम के साथ विधायक कार्यालय से गरीबों के लिए बनाया गया ताजा खाना का निशुल्क वितरण कराया। इस दौरान कांग्रेस नेता पंकज सिंह भी शैलेश पाण्डेय के साथ कंधा से कंधा मिलाते नजर आए। 
 
                   शुक्वार को स्थानी विधायक कार्यालय को गरीबों के खोल दिया गया। विधायक निवास में शैलेश पाण्डेय के आदेश पर खानासामों की टीम ने खााना तैयार किया। इसके बाद टीम की अगुवाई कर रहे  वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज सिंह ने शैलेश पाण्डेय के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर निजी प्रयास से लोगों तक पहुंचकर खाना का वितरण किया।
 
                            शैलेष पाण्डेय ने बताया कि फोन से उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि शहर के कई जगहों में खाना नहीं पहुंच रहा है। जानकारी नहीं होने के कारण प्रशासन परिवार तक खाना पहुंचाने में चूक गया है।  ऐसी स्थिति में टीम के साथ तत्काल खाना तैयार करया जा रहा है। गाड़ी से  मौके पर पहुंचकर खाना का वितरण किया गया है।
 
       पंकज सिंह ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग जीतना ही है। सरकार के निर्देश के बाद राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है। विधायक ने व्यक्तिगत प्रयास से अपने निवास में खाना तैयार करवाया। लोग यहां भी पहुंचकर खाना खा रहे हैं। इसके अलावा विधायक अपनी गाड़ी से ही बना हुआ ताजा खाना का वितरण कर रहे हैं।
 
                   पंकज सिंह ने जानकारी दी कि प्रयास है कि लोग कोरोना के खिलाफ अभियान में ज्यादा से ज्याद शिरकत करें। विधायक ने एलान किया है कि कोई भी गरीब और जरूरत मंद भूखे पेट नहीं सोएगा।
 
 
close