विधायक ने कोरोना जागरूकता रथ को किया रवाना..नेताओं ने कहा..निशुल्क पिलाया जाएगा का आयुर्वेदिक काढ़ा

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-निगम कार्यालय से नगर विधायक समेत निगम  सभापति,मेयर रामशरण यादव और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस नगर विधायक ने लोगों से कोरोना से जागरूक रहने को कहा। 
 
                 शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने गरिमामय कार्यक्रम में निगम कार्यालय से कोरोना जागरूकता रथ को हरी  झण्डी दिखाकर स्वागत किया। इस निगम सभापति शेष नजरूद्दीन, मेयर राम शरण यादव और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भी हरी झण्डी दिखाया।
 
          शैलेष पाण्डेय ने कहा कि कोरोना रथ के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाने की जानकारी दी जाएगी। लोगों को रथ के माध्यम से बताया जाएगा कि कोरोना लक्षण और संक्रमण से बचने के उपाय क्या हैं। 
 
          विधायक ने कहा कि नेहरू चौक, नूतन चौक में लोगों को काढा निशुल्क पिलाने की भी व्यवस्था की गयी है। अटल ने कहा कि हमें शासन के दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करना है। कोरोना टेस्ट करवाने के साथ लोगों को भी टेस्ट के लिए प्रेरित करना है।
 
      कोरोना जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाते समय शहर विधायक, महापौर, अटल श्रीवास्तव के अलावा,कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत निगम के अधिकारी और पार्षद विशेष रूप से मौजूद थे।
close