विधायक ने विकास कार्याों का लिया जायजा..कहा..समय और गुणवत्ता पर रखें ध्यान..जनता को भी मिले राहत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-नगर विधायक शैलेश पाण्डेय नगर में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों के बीच लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी और जायजा लेने मौके पर पहुंचे।  नगर विधायक ने जूना बिलासपुर में अमृत मिशन के कार्यों लेकर समीक्षा की। कर्मचारियों और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। विधायक ने कहा यह सच है कि विकास कार्य के दौरान थोड़ी बहुत परेशानियों का होना लाजिम है। लेकिन काम करते समय अधिकारियों को जनता के हितों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। 
 
                  नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि जूना बिलासपुर क्षेत्र की जनता से अमृत मिशन योजना में लेट लतीफी की शिकायत लगातार मिल रही थी। जनता में नाराजगी है कि अमृत मिशन पाइप लाइन बिछाने के लिए बेतरतीब खुदाई की जा रही है। जिसके चलते स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जगह जगह गड्ढा और नालियों के खुदने से पैदल चलना मु्श्किल हो गया है। बच्चों के लिए गड्ढे और नालियां जानलेवा साबित हो रही है। विधायक पाण्डेय ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द लोगों की परेशानियों का निराकरण किया जाए।
 
                  शैलेष पाण्डेय निगम सभापति के साथ तालापारा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिरकत किया। इस दौरान पार्षदों ने भी शिविर का लाभ लिया। युवाओं के माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि स्वास्थ्य शिविर जैसे आयोजन से ना केवल समय बचता है बल्कि  निशुल्क इलाज भी हो जाता है।
 
                                   स्वास्थ्य शिविर में शिरकत करनेके बाद नगर विधायक महाराणा प्रताप चौक स्थित निर्माणाधीन तिफरा ओव्हरब्रिज का जायजा लेने पहुंचे।  निर्माण कार्य की प्रगति पर अधिकारियों से चर्चा की। विधायक ने निगम और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि काम में तेजी लाए। समय पर काम खत्म कर जनता को हो रही परेशानियों से निजात दिलाए।
 
           ओव्हरब्रिज निर्माण कार्या का जायजा लेने के बाद शैलेष पाण्डेय महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक तक रोड बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन और ट्रैफिक के अधिकारी और सम्मानीय पार्षद भी मौजूद थे। 
 
 
 
close