विधायक बृहस्पत सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी,पीएससी टॉपर को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Shri Mi
4 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी )।जिला मुख्यालय बलरामपुर के नवीन स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रातः 09.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकीयों का प्रस्तुतीकरण एवं स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुति दिया गया। 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  विधायक बृहस्पत सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी एवं निरीक्षण पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। गया।
इसके बाद शांति के प्रतीक सफेद कपोत एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोडे़ गये। परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों द्वारा तीन चक्र में हर्ष फायर किया गया। तत्पश्चात् परेड कमाण्डर सनत कुमार ठाकुर के कमाण्ड पर परेड में शामिल सशस्त्रधारी जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने तीनों-तीन में आकर्षक मार्च पास्ट करते हुये राष्ट्रीय ध्वज एवं मुख्य अतिथि को सलामी दिए।
परेड में सी.आर.पी.एफ.62 वीं बटालियन रामानुजगंज,12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज,14 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सी.कम्पनी बलरामपुर,जिला पुलिस बल,नगर सेना बलरामपुर टोली,जिला महिला पुलिस बल,शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर,संत जोसेफ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीडीह की छात्राएं, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर,सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर एवं संत जोसेफ मिशन स्कूल दर्रीडीह के छात्र शामिल थे।
विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा शहीदों के परिजनों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्षन किया।
मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा राष्ट्रीयता एवं देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के द्वारा विकास योजनाओं पर आधारित आकर्षक एवं जीवांत झांकी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विभागों के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के प्रशांत कुशवाहा को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए अंकित पाण्डेय एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया। परेड सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान सीआरपीएफ 62वीं वाहिनी रामानुजगंज,द्वितीय स्थान टोली क्रमांक 04 जिला पुलिस बल बलरामपुर एवं जुनियर वर्ग में टोली क्रमांक 07 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर को प्रथम स्थान एवं टोली क्रमांक 08 संत जोसेफ मिशन स्कूल दर्रीडीह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज,द्वितीय स्थान डी.ए.व्ही.भवंरमाल एवं तृतीय स्थान शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर ने प्राप्त किया। विभागीय झांकी में प्रथम स्थान कृषि विभाग, द्वितीय स्थान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्राप्त करने पर पुरुष्कारो से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवनन्दन दीक्षित,नगर पालिका अध्यक्ष राविका एक्का,कलेक्टर हीरालाल नायक, पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोसिमा,वन मण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिव अनंत तायल,12वीं बटालियन के सेनानी डी.आर.आंचला,अपर कलेक्टर विजय कुमार कुजूर तथा अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,मीडिया के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी,विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकायें,छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक ओस्कर बरवा, अवधमनी एवं व्याख्याता  इंदु मिंज द्वारा किया गया।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close