विधायक रश्मि और कांग्रेस सचिव ने कहा…राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम्…15 शिक्षको का किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)– शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक रश्मि सिंह के मुख्य आतिथ्य में सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों का स्मृति चिन्ह देते हुए योगदान को याद किया। मुख्र्य अतिथि ने तखतपुर विकासखंड के 15 शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के बधाई के साथ  सम्मानित भी किया।
                   कार्यक्रम को संबोधित कर प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि जिन गुरुओं की कृपा से हम आज यहां पर पहुंचे हैं। उनका सम्मान कर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूूं। आशीष सिंह ने शिक्षकों से आश्वस्त किया कि यदि कोई कार्य उनके लायक समझा जाएगा उसे पूरा करने में अपने आप को धन्य समझूुंगा।
                कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत जितेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि तखतपुर विधानसभा का इतिहास में पहली बार एक साथ भव्य आयोजन के साथ 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजन के लिए विधायक रश्मि और आशीष सिंह साधुवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद  पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि शिक्षक का जीवन  दूसरों के  भविष्य का निर्माण करना है। इस कार्य को करते हुए शिक्षक राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता ।
             मुख्य अतिथि विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि पारिवारिक वातावरण में आयोजन किया गया। आयोजन में आप सभी ने अपनी सहभागिता दी। इसके लिए दिल से आभारी हूं। विधायक ने कहा कि शिक्षक की सभा  गीता समाज में एक राष्ट्र निर्माण के रूप में होती है।  महिला शिक्षकों को संबोधित करते हुए रश्मि सिंह ने कहा कि पहला गुरु मां होती है। आप लोग दोहरे मापदंड पर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में उपस्थित होने पर इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।  रश्मि सिंह ने बताया कि हमारे जीवन में हर कदम पर शिक्षकों का अभूतपूर्व योगदान है।
                    इस अवसर पर मुकीम अंसारी मुन्ना श्रीवास पुष्पा श्रीवास गरीबा यादव सुनील शुक्ला घनश्याम शिवहरे आशिष सिंह जितेन्द्र पाण्डेय जगजीत सिंह मक्कड़  घनश्याम शिवहरे बड्डु गुप्ता अशरफ वनक टेकचंद कारड़ा राजेश देवांगन अशोक पाण्डेय  सुनील‌ शुक्ला मंजीत सिंह  राजवीर हूरा गरीबा यादव   लक्ष्मी सिंह मोहित राजपुत ज्ञान सिंह संदीप खाण्डेय यावेनद्र सिंह राहुल तिवारी शिवनाथ देवागन  धर्मेश दुबे  राजु सिंह अभिषेक पाण्डेय  सुरेश ठाकुर सुनील जांगड़े मुकिम‌अंसारी बिहारी देवांगन कैलाश देवांगन अवधेश शुक्ला घनश्याम जांगड़े विमलाहिमाचल साहू उमर कुरैशी  वल्लभ रजक  जांगड़े नरेश दुबे आरके दुबे आरके कश्यप जितेंद्र शुक्ला आरके अंचल दिनेश राजपूत एलपी पटेल प्रशांत शर्मा वर्षा शर्मा सीमा त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
close