विधायक शैलेष ने राहत कोष में दिया 20 लाख का चेक..सभी काम पर लगाया ब्रेक..कहा पीड़ितों की मदद पहले…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार के प्रयास को ताकत देते हुए 20 लाख का  चेक राहत कोष में जमा करने का एलान किया है। शैलेष ने बताया कि सभी विकास कार्यों को रोक लगाते हुए विधायक निधि की राशि को अब कोरोना पीड़ितों पर खर्च किया जाएगा। शैलेष ने गुरूवार दोपहर को 20 लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के एलान के साथ कलेक्टर बिलासपुर को दिया है। 
 
                      मामले में विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में विधायक निधि के 20 लाख रूपये के कार्यो का संशोधन किया है। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना वायरस की महामारी के बचाव के लिए विधायक निधि से 20 लाख रूपए का चेक कलेक्टर को दिया है। यह राशि  मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी।
 
                       पाण्डेय ने जानकारी दी कि पूर्व में वित्तीय वर्ष 2019-20 में विकास कार्यों के लिए राशि की अनुशंसा की गयी थी। अनुमति शासन में लंबित है। ऐसे लंबित कार्यो की अनुशंसा में परिवर्तन कर वर्तमान में किया है।  कोरोना वायरस की महामारी से निपटले के लिए यह राशि अब  बिलासपुर की जनता के बचाव खर्च होगी। 
        
                 विधायक ने कहा कि कोरोन ासे रोकथाम के लिए विधायक निधि के 20 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को अनुदान दिया है।
close