विधि विभाग ने सेवा दिवस के रूप में मनाया विवेक तन्खा का जन्मदिन ..संदीप दुबे ने बताया..प्रदेश के कोने कोने से लोगों ने भेजा प्यार भरा संदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस विधि विभाग ने आज अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का जन्मदिन गरिमा के साथ मनाया। जगह जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के दौरान दिशा निर्देशों का पालन करते हए समाज हित में कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लम्बी उम्र की शुभकामनाओं के साथ बधाई भी दी।
 
                   सरगुजा कांग्रेस विधि विभाग ने राष्ट्रीय चेयरमैन सांसद,एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश विधि विभाग अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर सेवा दिवस के रूप में तन्खा का जन्मदिन मनाया।  कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा अध्यक्ष देवकान्त त्रिवेदी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान  छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधिविभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे विशेष रूप से मौजूद रहे। विधि विभाग ने स्थानीय कॉलेज ग्राउंड स्थित एक्यूप्रेशर ट्रेक और साफ सफाई कर श्रमदान किया। नीम एवं अखरू औषधीय पौधों का रोपण किया।
 
          अम्बिकापुर नगरपालिक निगम महापौर अजय तिर्की जी को करोना योद्धा से सम्मानित किया गया। लॉक डाउन के समय गौवंश को गुड़ एवं चारा की व्यवस्था करने वाले मारवाड़ी युवा मंच महामाया शाखा अंबिकापुर को करोना योद्धा के सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में जिला कॉंग्रेस विधिविभाग के आबिद खान,हरि विश्वकर्मा, इशरत सिद्दकी,संतोष यादव,दिनेश केशरी, राजेश रावत,धीरेंद्र सिंग, प्रशांत,वैदिक, प्रसून,अनुभव,हर्षित,आमितेश, हरि यादव मौजूद रहे।
 
           जशपुर: में भी संदीप दुबे के निर्देश पर सेवा दिवस के रूप में तन्खा का जन्मदिन मनाया गया। जिला विधि विभाग जशपुर के नेतृत्व में कुली संघ एंव रिक्शा संघ के सदस्यों को फल बिस्किट बांटकर शुभकामनाये दी गयी ।। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव विधि विभाग सूरज चौरसिया ने कहा सांसद विवेक तन्खा सामाजिक कार्यकर्ता भी है। उनके पिता के नाम से तन्खा मेमोरियल के माध्यम से गरीब कमजोर बच्चों को उच्च शिक्षा दी जाती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विधि विभाग जशपुर राजेश सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता एंव जिला सचिव जगदीश राम रोशन विशेष रूप से मौजूद थे। 
 
           पेण्ड्रा मरवाही में जिलाध्यक्ष जमील इराकी  और महेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में मास्क ,सेनिटाइजर एवं फल का वितरण किया गया। इसी तरह ,रायपुर, धमतरी,बिलासपुर ,दुर्ग और जगदलपुर में सेवा दिवस के रूप में तन्खा के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया।
TAGGED:
close