विधि विभाग मेें शामिल हुए तीन नए चेहरे..सुरेन्द्र को मिला मीडिया प्रभार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग प्रमुख ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर संगठन को मजबूती देने नई नियुक्तियां की है। रायपुर और कोरिया जिले में तीन नए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि तीनों पदाधिकारी संगठन के दिशा निर्देशों को जमीन तक पहुंचाएंगे। 
 
             प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने जानकारी दी कि संगठन को विस्तार और सुद्रढ़ बनाने को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश में तीन महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी नए अनुभवी चेहरों को दी गयी है।
 
     विधी विभाग के प्रभारी सचिव मोहन लाल निषाद ने आदेश जारी कर बताया कि संदीप दुबे की अनुशंसा पर रायपुर के सुरेन्द्र वर्मा को प्रदेश महासचिव मीडिया की जिम्मेदारी दी गयी है। पिथौरा के लोकनाथ डडसेना को विभाग में प्रदेश सचिव बनाया गया है। कोरिया के राजेन्द्र तिवारी को विभाग का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
 
TAGGED: ,
close