विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप,शिक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज

Shri Mi
Rape, Chennai, Moving Train, Rpf, Rpf Constable, Bravery,

कांकेर।अंतागढ़ थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 27 वर्ष विवाहित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी साल 2012 में हुई थी जो कि साल 2017 में कोयलीबेड़ा में आकर होटल में कार्य कर रही थी।सीजीवालडॉटकॉम न्यूज़ के व्हाट्सएप् से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उसी दौरान आरोपी शिक्षक 38 वर्ष निवासी कोदगांव से उसका परिचय हुआ। जिसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।जिसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर आरोपी शिक्षक के पास पहुंची तो आरोपी ने महिला को अपने पास रखने से मना कर दिया।जिस पर पीड़िता महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close