विवेक तन्खा का केन्द्रीय शिक्षा मंत्री कोमार्मिक पत्र..सुप्रीम कोर्ट से बच्चे खाली लौटे…24 लाख जिन्दगी का सवाल..परीक्षा को टालना होगा उचित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर/ नई दिल्ली—- विधि विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद ने केंद्रीय मंत्री निशंख पोखरियाल केंद्रीय शिक्षा मंत्री को मार्मिक पत्र लिखा है। कांग्रेस नेता ने पत्र के माध्यम से सरकार से निवेदन किया है कि 24 लाख बच्चों की जिन्दगी को ध्यान में रखते हुए जेईई परीक्षा की तारीख बढ़ाए जाने को कहा है। 
 
                राज्य सभा सांसद और विधि विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा ने एक पत्र माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से जेईई परीक्षा तारीख बढ़ाए जाने की मांग की है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र में विवक तन्खा ने बताया कि कोरोना काल मे जे ई ई और नीट के परीक्षा में लगभग 24 लाख बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा तारीख की घोषणा आप शीघ्र होने वाली है।
 
           पत्र में विवेक तन्खा ने बताया कि बच्चों की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जो भी कारण सुप्रीम कोर्ट ने बताये है..वह सही भी है। लेकिन बच्चों ने सरकार से निवेदन किया है कि परीक्षा की तारीख कुछ दिन और बढ़ा दिया जाए।
 
        विवेक तन्खा ने बताया कि परीक्षा में लगभग 24 लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। ऐसे में कोरोना काल के दौरान बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा का आयोजन बहुत मुश्किल है। बच्चे भी मार्च से लॉक डाउन के कारण तैयारी नही कर पाए हैं। कोरोना में एग्जाम लेना मतलब उनकी जिंदगी को खतरे में डालना है। इसलिए मानवीय पक्ष को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के समय को टाला जाना उचित होगा। 
 
                जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को लिखे गए पत्र की जानकारी प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे ने दी है। दुबे ने बताया कि कांग्रेस विधि विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार से निवेदन किया है। उम्मीद है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री बातों को गंभीरता से लेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close