विश्व रेडक्राॅस दिवस पर सायकल रैली का आयोजन,महापौर-संभागायुक्त ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर-विश्व रेडक्राॅस दिवस पर आज जिला रेडक्रास सोसयटी द्वारा सायकल रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर निगम महापौर किशोर राय एवं संभागीय कमिश्नर टी.सी.महावर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं कमिश्नर ने सायकल चलाकर रैली में हिस्सा लिया। सायकल रैली नेहरू चैक से होेते हुए सी.एम.डी चौक पर समाप्त हुई। सीएमडी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में महापौर किशोर राय ने कहा कि रेडक्रास मानवता की सच्ची सेवा करने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के जनक हेनरी डयूनेन्ट का जन्म 08 मई को हुआ था और उनके जन्मदिन को पूरे विश्व में रेडक्राॅस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया और पूरे विश्व के लोगों को मानवतावादी सेवक के रूप में स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के जनक हेनरी डयूनेन्ट से प्रेरणा लेकर मानव सेवा का संकल्प लें।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभागीय कमिश्नर टी.सी. महावर ने कहा कि रेडक्राॅस का मुख्य उददेश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है। उन्होंने रेडक्राॅस के जनक हेनरी डयूनेन्ट है। जिन्होंने युद्ध में घायल सैनिकों की स्थिति से विचलित होकर 09 फरवरी 1863 जेनेवा में पांच लोगों की एक कमेटी बनायी। हेनरी की इस परिकल्पना का नाम इन्टरनेशनल कमेटी फाॅर रिलीफ टू द उन्डेड था। अक्टूबर 1863 में जेनेवा में ही एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 18 विभिन्न देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसी सम्मेलन में रेडक्राॅस को अमलीजामा पहनाने का मसौदा तैयार किया गया। पूरे विश्व में रेडक्राॅस पीड़ित मानवता के सेवा का प्रतीक बन गया। विश्व का पहला ब्लड बैंक रेडक्राॅस की पहल पर अमेरिका में 1937 में खुला। आज विश्व के अधिकांश ब्लड बैंकों का संचालन रेडक्राॅस एवं उनके सहयोगी संस्थाओं द्वारा किया जाता है। रेडक्राॅस द्वारा चलाए गए रक्तदान जागरूकता अभियान के कारण ही आज अनेक जानलेवा बीमारियों से हजारों लोगों की जान बच रही है। उन्होंने अपने सम्बोधन में मानव जीवन के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को भी एक अभियान के रूप में लेने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें बारिश के पानी का संचय करने की जरूरत है। इसी के साथ वृक्षारोपण के लिए ‘ईच-वन, प्लांट-वन और सेव वन’- पौधे लगाने और उसके बचाव के संदेश के साथ हम सभी को वृक्षारोपण के कार्यों को प्राथमिकता से करनेे का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर सीएमडी काॅलेज के चेयरमेन संजय दुबे ने इस महाविद्यालय में रेडक्राॅस शाखा संचालित और छात्र-छात्राएं रेडक्राॅस के लिए कार्य कर रहे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close