विष्णुदत्त शर्मा भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त,CM कमलनाथ ने दी बधाई

Shri Mi

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन ने आज पार्टी के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हाे गयी है। श्री शर्मा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे। विष्णुदत्त शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्षों तक जुड़े रहे और वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। उनकी युवाओं में पूरे देश में बेहतर पकड़ मानी जाती है। श्री शर्मा की नियुक्ति के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय संगठन अब राज्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाएगा।शर्मा पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में खजुराहो से सांसद चुने गए हैं।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए श्री शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों में इनका सहयोग मिलेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close