वेंकैया ने की बस्तर के विकास पर रमन की तारीफ

Shri Mi
2 Min Read

1549_Aदुर्ग।केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार दोपहर जिला मुख्यालय दुर्ग के सुराना कालेज मैदान में विकास पर्व के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।  वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को हर दृष्टि से एक सशक्त नेतृत्व दिया है। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया के तेजी से विकसित हो रहे  शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। यह आयोजन केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार के प्रथम दो वर्ष पूर्ण होने और तीसरे वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    आमसभा को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाशं पांडेय और पूर्व विजय सोनकर शास्त्री ने भी संबोधित किया।नायडू ने छत्तीसगढ़ में समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों और कमजोर वर्गो की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में संचालित योजनाओं तथा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है। नायडू ने कहा कि रमन सरकार एकात्म मानवतावाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को लगातार पूर्ण कर रही है।

                   नायडू ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने राजमार्गाें के विकास एवं विस्तार का काम प्रारंभ कर देश में फोरलेन सड़कों का जाल बिछाने का जो काम किया था उसे केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आगे बढ़ाते हुए अब इन राजमार्गाें का उन्नयन सिक्स लेन किया जा रहा है।

                   नायडू ने कहा नक्सल हिंसा और आतंक हमारे देश के विकास की राह पर सबसे बड़ी चुनौती है। हिंसा से लोगों के जीवन में कभी बदलाव लाया नहीं जा सकता।नायडू ने बस्तर में विकास के लिये किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों के लिये भी रमन सरकार की सराहना की।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close