वेतन घोटालाः लिपिक संघ नेता रोहित ने कहा…दोषियों को बचाने..निर्दोष को बनाया गया निशाना..अन्याय के खिलाफ करेंगे संघर्ष

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा,आयोजित,लिपिक संघ,मांग,संचालक ,ज्ञापन,raipur,bilaspur,chhattisgarh,news,mantralay,atal nagar,
बिलासपुर– लिपिक वर्ग नेता रोहित तिवारी ने आरोप लगाया है कि विकास खंड शिक्षा अधिकारी पर गबन के आरोप के बाद अन्य कार्यलयिन कर्मचारियों को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
     
                   लिपिक संघ कर्मचारी नेता रोहित तिवारी ने बताया कि स्वीपरों के वेतन घोटाला के आरोपी बीईओ को जांच के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने निलम्बित किया है। तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा ने स्वीपरों के साथ मिलकर लाखो रुपये का हेर फेर किया। प्राचार्य पी एस दाशरथी ने जांच की जांच के बाद सच्चाई सामने आयी। प्रकरण में कार्यलय के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। लेकिन किसी प्रकार का प्रमाण नीं मिला। जब अधिकारी लपेटे में आ गए तो जानबूझकर उसी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रैड 3 सुनील यादव पर जबरदस्ती निलंबन की कार्यवाही की गई।
 
              रोहित तिवारी ने बताया कि जिला लिपिक संघ की मांग पर जांच एक बार फिर निष्पक्ष तरीके से हो। 
 
                  सुनील यादव ने बताया कि उन्हें जबरन फसाया गया है। र्यलय का सम्पूर्ण कार्य मुख्य लिपिक लेखापाल अरुण तिवारी करते हैं। वर्ष 2002 से लंबे समय से कार्यरत रहे है । लेखापाल के पास समस्त वित्तीय दायित्व है। कैश बुक चेक बुक बैंक सम्बन्धित आहरण करने जैसे सभी दायित्व लेखापाल के अन्दर है। उनके ऊपर एक शिक्षक के जीपीएफ का राशि भी गबन के आरोप भी लग चुका है। उसके स्थान पर छोटे कर्मचारी सहायक ग्रैड 3 जिनका प्रभार भी कभी नही रहा फसाया जा रहा है। आरोपो का मुझ पर थोपा जा रहा है।
 
                 लिपिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी  ने कहा कि सुनील यादव पर की गयी कार्रवाई दोषपूर्ण है। जांच प्रक्रिया की कार्यवाही कर रहे अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुनील यादव पर कार्रवाई कुछ लोगो के दबाव में आकर किया गया है। मुख्य लिपिक लेखापाल जिस पर जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही के लिए नही लिखा गया। ऐसे जांच अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्यवाही के लिए शीघ्र ज्ञापन दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close