वेलकम डिसलेरी के दो मजदूरों की मौत..तीन की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA

IMG-20170522-WA0660बिलासपुर– कोटा तहसील के छेरकाबांधा में 22 मई को बायलर फटने से घायल पांच लोगों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। इसमें दो लोगों की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। मरने वालों के नाम खुरदर निवासी अनिल कुमार ध्रुव पिता जगदीश ध्रुव उम्र 27 साल और बिहार निवासी घर्मराज पिता गोपी सोनी उम्र 42 साल है। मामले में फिलहाल अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    मालूम हो कि छेरकाबंधा कोटा में 22 मई की सुबह एल्कोहल टैंकर में आग लगने और बायलर के ब्लास्ट से पांच मजदूर गंभीर रूप से जल गए थे। आनन फानन में पांचो को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अपोलो प्रबंधन को इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिये।

                       घटना के बाद 22 मई को ही अपोलो अस्पातल में घायल मजदूर हम्माली निवासी कृष्ण कुमार पिता गणेश राम उम्र 36 साल, खुरदर निवासी अनिल कुमार ध्रुव पिता जगदीश ध्रुव उम्र 27 साल, बिहार निवासी धर्मराज पिता गोपी सोनी उम्र 42,रामनगर कोटा निवासी अजय कुमार जायसवाल पिता राममिलन जायसवाल उम्र 44 साल और कोटा निवासी जगदेव ग्वाल ऊर्फ जग्गू यादव को एडमिट कराया गया था।

           पांच में से दो मजदूरों का आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। अनिल कुमार ध्रुव खुरदर का रहने वाला है। जबकि बिहार के धर्मराज पिता गोपी सोनी की भी मौत हो गयी है। अपोलो प्रबंधन ने बताया कि दोनों की हालत अपोलो में एडमिट करते समय ही गंभीर थी। दोनो बुरी तरह से झुलस चुके थे। डॉक्टरों ने बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन दोपहर को दोनों ने दम तोड़ दिया है।

                      सूत्रों के अनुसार अपोलों बचे तीन मजदूरों की भी हालत बहुत नाजुक है।

close