व्यवस्था को देख भड़की रश्मि सिंह.. अधिकारियों को फटकार..सीईओ पर भी उतारा गुस्सा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)– जनपद पंचायत तखतपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष और  सदस्यों ने गरिमामय आयोजन में सेवा और समर्पण का शपथ लिया। नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ शपथ लिया। कार्यक्रम में अव्यवस्था को देखकर विधायक रश्मि सिंह ने जनपद अधिकारी और कर्मचारीयों को जमकर खरी खोटी सुनाई।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
 
            मंगलवार को तखतपुर जनपद सदस्य,उपाध्यक्ष ने समर्पण और सेवा का शपथ लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रश्मि सिंह ने शिरकत किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को विधायक रश्मि सिंह ने संबोधित भी किया। इस दौरान रश्मि सिंह ने कहा कि अब जनपद में नये ढंग से विकासखण्ड के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा। एक सशक्त बाडी है जहां पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी सदस्यों के सहयोग से काम किया जाएगा। सभी का एक मात्र उद्देश्य सेवा होगा। 
 
            रश्मि सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्यणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र लोगों को मिलेगा। ऐसा हम सभी के सामुहिक प्रयास से ही संभव होगा। जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने पहले जनपद सदस्यों और  फिर अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक और उपाध्यक्ष दिव्या मिश्रा को शपथ दिलाया।
 
              जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यह महती जवाबदारी निभाने का अवसर मिला है। पूरा प्रयास करूंगी कि जनपद से कोई भी आमजन निराश होकर न लौटे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ममता धनंजय क्षत्री मीनू यादव जुगलकिशोर कौशिक नितेश मिश्रा गरीबा यादव मुन्ना श्रीवास लक्ष्मी यादव नट्टू जायसी सुनील जांगडे राजेश देवांगन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
                गरिमामय आयोजन में जनपद सदस्य राजकुमारी नेताम कु. आत्मा पोर्ते भारत मरकाम सहोदरा यादव विकास पाटले गीता देवी शिवेंद्र प्रताप कौशिक संतोषी यादव उर्वशी कश्यप सरवानी सिंगरौल रामकुमार पटेल रोहणी राजपूत सुजाता देवी कौशिक अशोक साहू योगेश्वर साहू मथुरा सूर्यवंशी चमारीन बाई बघेल सूरज पटेल विनोद यादव रवि सोनी जया कस्तुरी खाण्डेय हीरा सिंह गोंड जनपद अध्यक्ष राजेश्वरी कौशिक और उपाध्यक्ष दिव्या मिश्रा ने शपथ ली।
 
          इसके पहले कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मुख्यअतिथि रश्मि सिंह ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की । जनपद सभाकक्ष में शपथ ग्रहण के आयोजन को लेकर किसी प्रकार की तैयारी नहीं होने पर विधायक ने जनपद के जवाबदार अधिकारी और कर्मचारीयों को खूब फटकार लगाई। रश्मि सिंह ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है। लेकिन किसी प्रकार की तैयारी नजर नहीं आ रही है। जबकि कार्यक्रम को काफी गरिमामय आयोजित किया जाना चाहिए था। मामले को लेकर विधायक ने सीईओ पर जमकर नाराजगी जाहिर की।
close