व्यापारियों ने बढ़ाया सहयोग का हाथ.. .बैठक में कलेक्टर डॉ.मित्तर ने कहा.. आदेश नही मानने वाले सख्त कार्रवाई के लिए रहें तैयार..हो जाएं सावधान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज शहर के व्यापारी संगठनों, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और  सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की।  प्रशासन के अनुरोध पर सभी ने स्वेच्छा से संक्रमण काल में मदद शासन प्रशासन का सहयोग करने का वादा किया।
 
           बैठक में व्यापारी संघ ने कलेक्टर से कहा कि दुकानों को बंद करने का समय कम किया जाए। व्यापारियों की मांग पर कलेक्टर डाॅ. सारंश मित्तर ने कहा कि  दुकानें रात्रि 8 बजे बंद करने का आदेश पहले ही दिया गया है। इसके बाद व्यापारियों ने कलेक्टर को बताया कि कुछ प्रतिष्ठान निर्धारित समय पर दुकानें बंद नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई किया जाना बहुत जरूरी है। 
 
                 कलेक्टर ने व्यापारियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि  प्रशासन निर्धारित समय के बाद आदेश  का  सख्ती से पालन करवाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने यह भी कहा कि सभी लोग प्रतिष्ठान में बिना मास्क आने वाले ग्राहकों को सामान ना दें। साथ ही दुकानों में  सेनेटाईजर की व्यवस्था करें। उन्होंने ’’नो मास्क नो गुड’’ की व्यवस्था बनाने को कहा।
 
             कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को मास्क नही पहने वालों पर कड़ाई से जुर्माना लगाने को कहा। बैठक में सेनेटरी ऐसोसिएशन, बिलासपुर व्यापारी संघ, हाॅटल व्यावसायी  संघ और  विजडम ट्री फाउन्डेशन ने 5-5 आक्सीजन सिलेण्डर देने का एलान किया। 
 
  इसके अलावा सराफा एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेंबर आफ काॅमर्स, बिलासपुर पेट्रोलियम एसोसिएशन, व्यापारी संघ, संभागीय चेंबर आफ काॅमर्स ने शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक-एक डीप फ्रीजर देने का वादा किया। कलेक्टर की पहल पर व्यापारी संघों ने शहर में विभिन्न चैक चौराहों पर काढ़ा पिलाने की बात कही।
 
               बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम देवेन्द्र पटेल समेत विभिन्न व्यापारी संगठन,  समाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close