व्यापार मेला में छा गया डिजिटल छत्तीसगढ़

Shri Mi
2 Min Read

3953ccनईदिल्ली। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में डिजीटल छत्तीसगढ़ थीम पर आधारित छत्तीसगढ़ का पवैलियन आगन्तुक बिजनेस डेलिगेट और दर्शकों का मन मोह लेने के लिए तैयार है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में कल से प्रारम्भ हुए इस व्यापार मेले छत्तीसगढ़ शासन के 14 विभागों और थीम के अनुरूप राज्य में संचालित कार्यक्रमों और परियोजनाओं को दर्शाया गया है।  छत्तीसगढ़ पवैलियन में राज्य में सामाजिक, आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए डिजीटल तकनीक का उपयोग, शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नये नये प्रयोग और आम नागरिकों को प्रदत ऑन लाईन सुविधाओं को भी प्रदर्शित किया गया है

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         इसके अलावा नया रायपुर में किये गये विकास कार्य और डिजीटल बस्तर परियोजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। पवैलियन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आये हस्तशिल्पियों ने भी अपने उत्पाद और कलाकृतियों के विक्रय के लिए स्टॉल लगाये है।

                               पवैलियन में छत्तीसगढ़ के कई पर्यटन स्थल को अगमेन्टेड रियलिटी तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है जहां दर्शक इन स्थलों के समक्ष अपने छायाचित्र ले कर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close