व्हाट्स एप से मिलेगी स्मार्ट सिटी की जानकारी-अन्बलगन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

collector dwara arpa pariyojna ke sambandh me baithakबिलासपुर—कलेक्टर अन्बलगन पी. ने आज अपने कार्यालय में अरपा विकास प्राधिकरण और स्मार्ट सिटी के संबंध में बैठक लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। बैठक में अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि अरपा साडा की पी.पी.पी. योजनान्तर्गत आने वाली भूमियों में क्रय-विक्रय, नवीनीकरण और आबंटन अभिमत, आर.एफ.पी. दस्तावेज में योजना की अनुमानित लागत में संशोधन, कान्क्रीट रिटेनिंग वाल की डिजाईन आई.आई.टी. रूड़की से परीक्षण सहित पदों की स्वीकृति के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पदों के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

       अन्बलगन ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार स्मार्ट सिटी के संबंध में योजना बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसकी पूरी जानकारी वाट्सएप से आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को व्हाट्स से जोड़ने का निर्देश भी दिया।

       उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में लोगों को 24 घंटे मूलभूत सुविधा उपलब्ध होंगी। इसके अलावा प्रत्येक नागरिकों को स्मार्ट सिटी की जानकारी देने को कहा। योजना को किस प्रकार अमली जामा पहनाया जाए इस संबंध में आगामी समयसीमा की बैठक में विस्तृत चर्चा की बात कही। बैठक में निगम कमिश्नर रानू साहू ने अरपा प्रोजेक्ट और स्मार्ट सिटी से संबंधित विस्तार से जानकारी दी।

     बैठक में ग्राम तथा नगर निवेश के संयुक्त संचालक एम.के.गुप्ता, नगर निगम के ई.ई. पी.के.पंचायती, लोक निर्माण के अधिकारी, एसडीएम उपस्थित थे।

close