शकुंतला फाउन्डेशन की महिलाओं ने पेश की मिसाल..टीशर्ट पहन सड़क पर उतरी..जीवन बचाने दे रही खून..बांट रही मास्क

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा ने शकुंतला फाउंडेशन की महिलाओ को टीशर्ट पहन सड़कों पर उतरने मजबूर किया है। शकुंतला फाउंडेशन की महिला कार्यकर्ता पोस्टर चस्पा और मास्क बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही है। जरूरत पड़ने पर रक्तदान भी कर रही हैं। 
 
                          कोरोना महामारी से लोगों को बचाने शासन प्रशासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में शकुंतला फाउंडेशन भी विपरीत हालात में लोगों की सेवा कर समाज के सामने मिशाल पेश किया है। 
 
           शकुंतला फाउंडेशन की संचालक स्मिता सिंह ने बताय कि लॉकडाउन की शुरूआत में एक महीने तक हर दिन 400 पैकेट प्रवासी मजदूरों को संस्था ने बांटा। हीं राज्य के अलग-अलग जिलों के गरीबों का निशुल्क इलाज भी करवाया गया। वर्तमान में टीम ने कोरोना योद्धा की टीशर्ट पहनकर वाहनों और प्रमुख चौक चौराहों पर कोरोना जागरूकता को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है।  पोस्टर चस्पा करने के साथ मास्क वितरण कर लोगोे जागरूक भी कर रही हैं।
 
                  स्मिता सिंह ने बताया कि वर्तमान में रायपुर जिला प्रशासन के साथ कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने के लिए जागरुकता अभियान चला रही हैं ।टीम के साथ सार्वजनिक स्थलों बाजारों में जाकर मास्क पहनिए और दो गज दूरी का पालन कीजिए जैसे बातें बातों को रखा जा रहा है। जरूरतमंदों में मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। गांवों  में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्मिता कने बताया कि अभियान में संजना सिंह , पुष्पा शर्मा, मनीषा निषाद, कीर्ति सुमन, ऐमन और अनीता साहू जैसी समाजसेविकाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
     
                 स्मिता सिंह ने जानकारी दी कि उनका मुख्य कार्य गरीब छोटे बच्चों की गंभीर बीमारी का इलाज करना है। इससे पहले भी उन्होंने कई बच्चों के हार्ट और अन्य गंभीर बीमारी का इलाज रायपुर के अस्पतालों की मदद से करवाया है। कोरोना काल में रायगढ़, जशपुर और बलौद से हार्ट पेशेंट को लाकर इलाज करा रही हैं। जशपुर के कांसाबेल निवासी 4 वर्षीय बच्ची अर्चना ठाकुर का हार्ट का इलाज करवा रही हैं। 10 अक्टूबर को सत्यसाईं में हार्ट के ऑपरेशन डेट भी उन्होंने ली है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
Share This Article
close