शतरंज की तरह राजनीति भी दांंव पेंच का खेल….प्रदेश कांग्रेस सचिव नें कहा…हरसंभव समस्या को करेंगे दूर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—(टेकचन्द)-शासकीय जेएमपी महाविद्यालय में परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। प्रतियोगिता में बिलासपुर और मुंगेली जिले के 13 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। शासकीय महाविद्यालय तखतपुर  कोटा  मुंगेली लोरमी बिल्हा मस्तूरी डीपी विप्र बिलासपुर सीएमडी बिलासपुर डीपी विधि महाविद्यालय बिलासपुर डीएलएस महाविद्यालय बिलासपुर जेपी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर  के बीच  खेला गया।
ा है
            अपने उद्बोधन में आशीष सिंह ने कहा राजनीति के क्षेत्र में सह और मात का खेल होता है। शतरंज के खेल में भी शह मात की चाल होती है। आशीष सिंह ने बताया कि बचपन में थोड़ा बहुत शंतरंज खेलने का अवसर मिला। लेकिन राज्य राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन खेल का फायदा राजनीति में जरूर मिला।
                 आशीष सिंह ने कहा कि शतरंज खेलने वाला कभी भी हार नहीं मानता। खिलाड़ी हमेशा विपरीत परिस्थितियों में रहकर खुद को निखारता है। आशीष ने बताया कि महाविद्यालय में जो भी जरूरत की चीजें हैं आप अवगत कराएं। मेरा हरसंभव प्रयास होगा कि समस्याओं को दूर किया जाएगा।
                 महाविद्यालय के प्राचार्य एसएन लदेर डॉक्टर बी डी जांगड़े मुकेश गोरे अजय मिश्रा किशन कैथवास प्रमोद तिवारी मोइन खान एनएस परस्ते निर्णायक के रूप में अभिनव पांडे आलोक सिंह छत्री सहयोगी प्रकाश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे। बिल्डिंग परिसर में पौधरोपण किया गया। संचालन और आभार प्रदर्शन डॉक्टर बंसल अंचल  ने किया।
                                     कार्यक्रम के पहले दिन सभी महाविद्यालयों के चार चक्र के मैच खेले गए। चार चक्र में डीपी विप्र महाविद्यालय ने 20 में 16 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर है । दूसरे स्थान में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ने 20 में 14 अंक प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर जेएमपी महाविद्यालय तखतपुर 20 में 12 अंक हासिल किए हैं। रतनपुर डीपी विधि महाविद्यालय लोरमी महाविद्यालय की टीम  20 में 12 अंक प्राप्त किए है। जबकि जेपी वर्मा महाविद्यालय की टीम ने  20 में 11 अंक प्राप्त कर चौथे नंबर पर  है। रोमांचक संघर्ष शतरंज प्रतियोगिता में लोग पल पल की गतिविधियो पर नजर बनाकर रखे हैं।
         बताते चलें कि पहली बार आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हीरा महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। दूसरे दिन चैंपियनशिप मुकाबला और समापन होगा। दूसरे दिन तीन चक्र के मैच खेले जाएंगे। सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। समापन  अवसर पर  आशीष सिंह ठाकुर  उपस्थित रहेंगे। चयनित खिलाड़ी डोंगरगढ़  में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली डोंगरगढ़ राजनांदगांव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
close