शपथ ग्रहण समारोह में सीएम ने कहा.. राजधानी की तरह विकसित होगा बिलासपुर..रूपयों की कमी नहीं..बोले मेयर..फिर नहीं मिलेगा साथ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर….बिलासपुर शहर के विकास को लेकर रूपयों की कमी नहीं होगी। जनहित के लिए सरकार का खजाना खुला है। सड़क,बिजली पानी की सुविधाएं बेहतर होंगी। बिलासपुर के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। यह बातें पुलिस मैदान में आयोजित मेयर और सभापति शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। इस सीएम ने उपस्थित लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं भी। सभा को सीएम के अलावा प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, रामशरण यादव, शेख नजरूद्दीन, रश्मि सिंह, शैलेष पाण्डेय, मोहन मरकाम, डॉ.शिव कुमार डहरिया, ने भी संबोधित किया।

                सभा के शुरूआत में अटल ने बिलासपुर के प्रति मुख्यमंत्री के लगाव के बार में बताया। साथ अरपा के विकास के अलावा दोनो तट पर सौन्दर्यीकरण और सड़क निर्माण के लिए आशीर्वांद मांगा। मेयर रामशरण ने कहा कि बिलासपुर जनता की सुख दुख में भागीदार बनना ही उनका उद्द्श्य है। मेयर ने कहा यदि निगम कर्मचारियों ने जनता की सेवा में अनावश्यक देरी या कोताह हुई तो ऐसे अधिकारी और कर्मचारी को उनका सहयोग मिलना मुश्किल है। सभापति ने भी विकास के मुद्दों को सामने रखा। मोहन मरकाम ने सरकार की योजनाओं को ना केवल सामने रखा। बल्कि बताया कि निगम में धमाकेदार जीत का श्रेय सीएम और सरकार की योजनाओं को जाता है। इस दौरान निकाय मंत्री शिव डहरिया ने बिलासपुर के विकास को लेकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि बिलासपुर को लेकर सीएम के किए एक-एक वादे को पूरा करने प्रमुखता से लिया जाएगा। विधायक शैलेश पाण्डेय और रश्मि सिंह ने बिलासपुर के विकास को लेकर सीएम से आशीर्वाद मांगा। साथ ही निगम में धमाकेदार जीत के लिए बधाई भी दी।

                 अपने भाषण से सीएम ने उपस्थित लोगों को छेरछेरा पर्व और शाकाम्भरी उत्सव की शुभकामनाएं दी। सीएम ने बताया कि छेरछेरा पर्व हर्ष उल्लास और सुख समृद्धि का होता है। मुझे बिलासपुर ने आज बहुत दिया। बिलासपुर के लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। रिश्ता बना रहेगा। और बिलासपुर के विकास को लेकर रूपयों की कमी नहीं होगी। सीएम ने बताया कि अरपा को सदानीरा बनाने का मेरा सपना है। अरपा को हरा भरा बनाया जाएगा। अरपा की कृपा से बिलासपुर वासियों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।

                  सीएम ने कहा कि बिलासपुर को खोदापुर बना दिया गया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। निकाय चुनाव में जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। 102 निकायों में धमाकेदार जीती हुई। प्रदेश के सभी 10 निगम पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा किया है। इसके लिए जनता को शुभकामनाएं भी देता हूं। सीएम ने इस दौरान छेरछेरा पर्व की सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि सिर्फ बिल्डिंग और अच्छे घर, पुल,पुलिया,सड़क बन जाने से विकास नहीं होता है। हमारी विकाक की परिभाषा व्यक्तियों के विकास मे निहित है। विकास के लिए शिक्षा,रोजगार का समुचित विकास होना जरूरी है।

           सीएम ने बताया कि नव निर्वाचित मेयर रामशरण और सभापति छोटे ने ठीक कहा कि किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। चाहे समस्या पानी बिजली,सड़क की ही क्यों ना हो। जनता की सुविधाओं का ख्याल रखना निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों का प्रमुख काम है। 

          सीएम ने बार बार दुहराया कि बिलासपुर के विकास को लेकर धन की कमी कभी नहीं होगी। विकास के लिए सरखार का खजाना खुला है। मैने अपने साथ निकाय मंत्री को पकड़कर लाया है।निगम प्रशासन उन्ही का विभाग है। और बिलासपुर के विकास के लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। सड़क पानी बिजली की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त किया जाएगा। अरपा को हर हालत में हरा भरा खुबसूरत बनाया जाएगा। 

           सीएम ने कहा कि सबसे कठिन चुनाव शहर में पार्षद और गांव में  पंच का होता है। सुनकर आश्चर्य होता है कि कई पार्षद तो पांच छः बार लगातार जीत हासिल कर निगम पहुंचे हैं। जनता का ऐसा ही आशीर्वाद मिलता रहे। जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से उठकर विकास का काम करना होगा। भूपेश ने कहा कि बिलासपुर को राजधानी की तरह सुन्दर और बेहतर बनाया जाएगा।             

TAGGED: , , ,
close