शराब का अवैध परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार..नाकाबन्दी से पकड़ाया कोचिया..मोटरसायकल भी जब्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने देशी शराब का अवैध परिवहन करते मोटरसायकल समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। छानबीन के दौारन पुलिस को आरोपी के कब्जे से 33 पाव देशी मदिरा शराब जब्त किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 
 
              एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मोटरसायकल से शराब का परिवहन कर रहा है। मोटरसायकल का नम्बर CG 10 EN 8520 है। आरोपी सीपत रोड से मोपका से होकर शराब लेकर मगरपारा लेकर जा रहा है। आरोपी ने शराब को थैले में  रखा है।
 
             जानकारी मिलते ही सरकन्डा पुलिस बसंत विहार चौक के पास नाकाबंदी कर मोपका  की ओर से आ रहे  मोटर सायकल क्रमांक CG 10 EN 8520 को  रोककर  पुछताछ की। पूछताछ के दौरान मोटरसायकल सवार ने अपना नाम प्रमोद कुमार ध्रुव पिता  स्व. महेत्तर ध्रुव बताया। प्रमोद ने जानकारी दी कि वह मरार गली  मगरपारा थाना सिविल लाईन में रहता है।
 
                पूछताछ के दौरान पुलिस  ने प्रमोद के कब्जे में रखे  थैले  से करीब 26 पाव से देशी मसाला मदिरा और 7 पाव देशी  प्लेन मदिरा छिपाकर रखना पाया। एडिश्लन एसपी ने जानकारी दी कि बरामद शराब की कीमत करीब 2900 रूपये ,से अधिक है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। मोटरसायकल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है ।
close