शराब के साथ पकड़ाया आरोपी..मोटरसायकल देशी विदेशी मदिरा भी जब्त..दर्ज हुआ आबकारी एक्ट का अपराध

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाकर शराब की अवैध बिक्री करते कोचिया को पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब 6 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने मोटरसायकल भी जब्त किया है।आरोपी का नाम झब्बन लाल बांधे है। कोहरौदा थाना बिल्हा का रहने वाला है।
             थाना बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया। एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर की अगुवाई में टीम ने आरोपी झब्बन लाल बांधे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छानबीन के दौरान  काले रंग के बैग मे 30 पाव से अधिक देशी प्लेन मदिरा बरामद हुआ है।
कार्रवाई के दौरान एक मोटर सायकल भी जब्त किया गया है। आबाकरी एक्ट 34(2), 59(क)  के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गयी है।
close