शराब नीति के खिलाफ 1 अप्रैल को कांग्रेस का पैदल मार्च

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

bhupesh1रायपुर—पूर्ण शराबबंदी के समर्तन में कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तर पर पैदल मार्च निकालने का फैसला किया है। 1 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी नगर,शहर मुख्यालय में पैदल मार्च कर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। मार्च में महिला स्व-सहायता समूह,महिला सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल के र्निदेश पर 1 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय पैदल मार्च निकाला जाएगा। राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के माध्यम से शराब दुकाने संचालित करने के निर्णय का विरोध किया जाएगा इस दौरान प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग की जाेगी। कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार भूपेश ने बताया है कि पैदल मार्च में स्थानीय एआईसीसी सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश प्रतिनिधियों के अलावा महिला स्व सहायात समूह के सदस्य,महिला सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

                            प्रेस नोट के अनुसार कांग्रेस की पैदल यात्रा प्रदेश के नगर, शहर मुख्यालय में सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध निकाली जाएगी। सरकार के निर्णय का प्रदेश के हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। शराबनीति के खिलाफ लोगों के आक्रोश को नेतृत्व दिया जाएगा। पार्टी प्रवक्ता ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण शराबबंदी आंदोलन में आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और पूजा-पाठ में तर्पण में शराब नीति में मिली सुविधा और समर्थन करेगी।

                 शर्मा ने बताया कि संगठन स्तर पर पूर्ण शराबबंदी को लेकर अनेको आंदोलन चलाये जा रहे हैं। पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर प्रस्तावित शराब दुकान वाले नगर और शहर में पैदल-मार्च-आंदोलन में  क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा अभियान क्रियान्वयन समिति के सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी विधायक, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के जिला अध्यक्ष, नगरीय-निकाय महापौर, जिला पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे।

close