शर्तों के साथ मिलेगी अनारक्षित स्लीपर टिकट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर—-रेलवे प्रशासन ने चुने गये रेल खण्डों और चिन्हित ट्रेनों में अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट जारी करने का फैसला किया है। जोन प्रशासन के अनुसार आकस्मिक टिकट चेकिंग अभियान के दौरान पाया गया है कि रेलयात्री सामान्य टिकट पर लोग द्वितीय श्रेणी में यात्रा करते हैं। ऐसी शिकायत ज्यादातर कोरबा-बिलासपुर-रायपुर, रायगढ-झारसुगुडा, रायगढ-रायपुर-दुर्ग, दुर्ग-नागपुर और बिलासपुर-कटनी रेल खण्डों में देखने और सुनने को मिली है। ज्यादतर मामलों में टिकट चेकिंग स्टाफ..अन्तर राशि लेने के बाद स्लीपर में बैठने की अनुमति दे देता है। कई बार यात्रियों को जुर्माना भी भरना पड़ता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                               यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण स्टेशनों से कुछ शर्तों पर अनारक्षित स्लीपर क्लास टिकट दिए जाने का फैसला किया है।रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अनारक्षित टिकटधारी सीट के लिए दावा नही कर सकते है। बर्थ खाली रहने की स्थिति में आरक्षण शुल्क लेकर टिकट चेकिंग स्टाॅफ सीट का आबंटन करेगा। स्लीपर क्लास टिकिट निर्देशित ट्रेनों के लिए ही दिए जाएंगे। रेल प्रशासन ने बताया कि समय-समय पर रेलवे से जारी सर्कुलर इन टिकटों पर भी प्रभावी होंगे।

                        जोन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच गुजरने वाली गाडियों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे। योजना एक साल के लिए प्रायोगिक तौर पर चालू की गई थी। लेकिन लोगों की मांग पर सुविधा को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

                           जोन कार्यालय ने बताया है कि यह सुविधा रायगढ़, खरसिया, सक्ती, कोरबा, चांपा, बिलासपुर,अनूपपुर, शहडोल और पेण्ड्रा रोड से यात्रा करने वाले यात्रियों को दिया गया है। इसके अलावा जोन के रायपुर मंडल के रायपुर, भाटापारा, तिल्दा, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस में भी यह सुविधा रहेगी। इसी तरह  नागपुर मंडल के गोंदिया, राजनांदगांव और भंडारा रोड स्टेशन में भी यात्रियों को सुविधा दी जाएगी।

close