शहर के स्कूलो का होगा कायाकल्प

Shri Mi
2 Min Read

IMG_3464बिलासपुर।निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले शहर के कई स्कुलो के मरम्मत के लिए नगर विधायक एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास छ.ग. शासन मंत्री अमर अग्रवाल ने निगम सीमा अतर्गत स्कूलों के उन्नयन एवं जीर्णोधार के लिए 370लाख की स्वीकृति दी है। जिसमे बिलासपुर के स्कूलों का कायाकल्प कराया जायेगा। कई स्कूलों में पीने की पानी के लिए शुध्द जल की व्यवस्था स्वच्छ भारत अभियान के तहत् शौचालय बनाना, स्कूलों का मरम्मत कार्य पुताई और स्कूलों में तड़ितचालक की व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था मंच निर्माण स्कूलों के कमरों में पंखा लाईट की व्यवस्था एवं मरम्मत का काम होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             इसी कड़ी में शुक्रवार को महापौर किशोर राय ने मेयर इन काउंसिल शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य व्ही रामाराव एवं मेयर इन काउंसिल के संदस्यों एवं पार्षद गणों की उपस्थिति में प. देवकीनंदन कन्या उच्च मा. शाला एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में विभिन्न उन्नयन कार्य मरम्मत कार्यग् मंच निर्माण शौचालय निर्माण और कई कामो का भूमि पूजन किया। प. देवकीनंदन दीक्षित कन्या शा. में 31.00 लाख की लागत से एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में 61.00 लाख की लागत से ज्ञानस्थली योजनांतर्गत उक्त शालाओं में जीर्णोधार कराया जावेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close