शहर से लेकर गांव तक कांग्रेसियों ने मनाया सेवा उत्सव…किया पौधरोपण ..लिया गरीबों की सेवा का संकल्प

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा उत्सव के रूप में मनाया। बिलासपुर से लेकर नया जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने गरीबों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किया। साथ ही फल,मिष्ठान,मास्क और सेनेटाइजर का वितरम किया। कांग्रेसियों ने पौधरोपण अभियान भी चला। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कोटा में राहुल गांधी के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीूप दुबे की निर्देश पर विधि विभाग के नेताओं ने सेवा उत्सव पर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कोर्ट परिसर में विधि विभाग प्रदेश महामंत्री आक्रोश त्रिवेदी ने सभी कांग्रेसियों को राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने गरीबों और जरूरत मंदो को ध्यान में रखते हुए सेवा का संकल्प लिया। 

      कार्यक्रम को अक्रोश त्रिवेदी के अलावा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेसियों के सामने सेवा उत्सव के उद्देश्य को रखा। अटल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता ने संकल्प लिया है कि पार्टी विचारधारा के अनुसार सभी कार्यकर्ता गरीबों की आंस पोंछे। उनकी जिन्दगी में फैले अंधियारे को हटाने का संकल्प लें। साथ ही एक दूसरे की मदद कर देश को मजबूत और सुद्रढ़ बनाएं।

            कार्यक्रम को बिलासपुर जिला प्रभारी चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, छाया विधायक विभोर सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  अभयनारायण राय ने संबोधित किया।

           सभी नेताओं  ने सेवा दिवस पर पौधरोपण किया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच मास्क, सेनेटायर, किसान डायरी के अलावा खाद्यय सामग्री का वितरण भी किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से  कुलवंत सिंह,आनंद अग्रवाल,अभिषेक तिवारी,सतीश जोशी,अभय गुप्ता के समेत कोटा विधि विभाग के अधिवक्ता कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

नया जिला जीपीएम में मनाया गया सेवा उत्सव

            नया जिला गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में भी कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गरीबों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिले में जगह जगह कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता और छाया विधायक गुलाब राज ने गरीबों के बीच मास्क,फल,सेनेटाइजर और खाद्य सामाग्री का वितरण किया।

             कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शहर मोहम्मद जमील अहमद ने कांग्रेस पार्टी के सेवा इतिहास पर प्रकाश डाला। राहुल गांधी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कांग्रेस साथियों के साथ संकल्प लिया। जगह जगह आयोजित सेवा उत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और पदाधकारियों ने उस्साह के साथ भाग लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा गौरेला मरवाही में मरीजों के बीच पहुंचकर फल वितरण किया।

close