शांति के साथ मनाया गया रंग उत्सव.. चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नजर.. नहीं मिली अप्रिय घटना की जानकारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— शहर ने शांति पूर्ण माहौल में होली का जश्न मनाया।  सभी धर्मों के लोगों ने कौमी एकता का मिसाल पेश करते हुए एक एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। शांति के पैराकोरों ने भी शहर की शांति व्ववस्था में जमकर हिस्सेदारी की। इस दौरान पुलिस की भूमिका काफी सराहनीय नजर आयी। रेंज के पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा , पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल की शांति के लिए स्थापित चाक चौबंद व्यवस्था के चलते लोगों ने खुलकर होली का जश्न मनाया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। पुलिस व्यवस्था की भी सराहना की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   शहर ही नहीं बल्कि जिले के कोने कोने में पुलिस की बेहतर व्यवस्था के चलते होली पर्व शांति के साथ मनाया गया। इस दौराहन कही से कोई बड़ी अप्रिय वारदात की स्थिति नजर नहीं आयी। शांति व्यवस्था की बैठक के बाद शहरवासियों ने भी होली पर्व पर पुलिस प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलकर रंगों के पर्व पर शांति और शालीनता स्थापित करने में योगदान दिया।

                 होली पर्व पर जब लोग रंग और गुलाल उड़ाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का आनन्द उठा रहे थे। ठीक उसी समय पुलिस अपनी भूमिका में मुस्तैद रहते हुए शहर और जिले की अमन शांति को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । जिसके चलते आम जनता ने होली का पर्व शांति और शालीनता के साथ मनाया। 

              पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस कप्तान के आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होली के दौरान पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिली। चौक चौराहों पर तैनात पुलिस बल के चलते कमोबेश सभी धर्म और मजहब के लोगों ने रंग गुलाल के साथ होली पर्व मनाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग पार्टी ने चप्पे चप्पे में नजर बनाकर रखा। पुलिस के आलाधिकारियों ने भी शहर की 24 घंटे  की एक एक गतिविधियों पर नजर बनाकर रखा।

               पुलिस के आलाधिकारियों ने जगह जगह गश्त कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने भी शांति व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

               होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एडिश्नल एसपी शहर ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शहरवासियों का शांति व्यवस्था बानने में जमकर साथ मिला। यही कारण है कि कही से कोई अप्रिय वारदात की जानकारी नहीं मिली। पुलिस कप्तान और आईजी के प्रयास से शहरवासियों ने खुलकर होली का जश्न मनाया। इसके अलावा लोगों की सूचना पर तनाव की स्थिति बनने से पहले ही जगह जगह पुलिस के जवान और पेट्रोलिंग पार्टी ने पहुंचकर व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

close