शांति के साथ सेवा सहकारी समिति का गठन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20151129-WA0004बिलासपुर– राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जयराम नगर सेवा सहकारी मर्यादित में शांतिपूर्ण वातावरण में पहली आमसभा हुई। इसके पहले रिटर्निंग अधिकारी मुकेश अग्रवाल और मस्तूरी तहसीलदार अमित सिन्हा की विशेष उपस्थिति में सोसायटी पदाधिकारियों ने नामांकन भरा। उपाध्यक्ष के अतिरिक्त सभी पदाधिकारी निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               सेवा सहकारी समिति जयरामनगर की आज आमसभा शांतिपूर्व वातावरण में सम्पन्न हुई। इस दौरान मस्तूरी तहसीलदार अमित सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सेवा सहकारी समिति जयराम नगर में शांतिपूर्ण वातावरण में पहली आम सभा हुई। उपाध्यक्ष पद के अलावा सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए दो नाम सामने आये । नियत समय के बाद दोनों के लिए मतदान कराया गया। ग्यारह सदस्यों ने मतों का प्रयोग करते हुए गौरी शंकर को उपाध्यक्ष चुना।

                                           रिटर्निंग अधिकारी मुकेश ने बताया कि सेवा सहकारी समिति के लिए रामेश्वर पिता पिताम्बर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। रामेश्वर के खिलाफ किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया गया।  इसी तरह सती बाई के खिलाफ किसी नामांकन दाखिल नहीं किया।  उपाध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुनी गई। दूसरे उपाध्यक्ष का चुनाव मतदान के जरिए गौरीशंकर को चुना गया। इसके पहले की प्रक्रिया में चार दिन पहले संचालक मंडल के दस सदस्य निर्विरोध रूप से चुनकर आए थे। ग्यारवें सदस्य का चुनाव कराया गया था।

                                   रिटर्निंग अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के लिए प्रेमसागर निर्विरोध चुने गये। जिला सहकारी संघ मर्यादित के लिए होरेन्द्र के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा। इसी तरह इफको के लिए कृष्ण कुमार भारद्वाज को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। मुकेश कुमार को विपणन सहकारी संस्था का निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया है। इसकी जानकारी जिला सहकारी संस्थाएं को भेज दी गयी है।

                       मस्तूरी तहसीलदार ने बताया कि यहां बेहतर वातावरण में चुनाव हुआ। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव गतिविधियों में शामिल होकर अपने अधिकारों का प्रयोग किया।

Share This Article
close