शातिर के खिलाफ अपराध दर्ज..रायपुर में EOW की कार्रवाई..बैंक ऑफ बड़ौदा को लगाया है करोड़ों का फटका

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—  बैंक ऑफ बड़ौदा बिलासपुर में करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी के मामले में एंजेंट विश्वजीत भौमक और उसके साथियोंके खइलाफ ईओडब्लू रायपुर में एफआईआर दर्ज किया गया है। बताते चलें कि विश्रजीत भौमिक और उसके साथियों ने मिलकर बैंक से 5 करोड़ से अधिक की राशि का घोटाला किया है। 
 
             रायपुर ईओडब्लू ने बिलासपुर के विश्वजीत भौमिक और साथियों केखिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।सभी ने मिलकर बिलासपुर स्थिति बैंक ऑफ बडौदा में ग्राहकों का करीब 5 करोड़ 4लाख से अधिक रूपयों को घोटाला किया है। जिससे बैंक आफ बड़ौदा की राजकिशोर नगर शाखा को  आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। मामले में जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित होने की सूरत में ईओडब्लू ने आपीसी की धारा-420, 467, 468, 171 के तहत अपराध कर लिया है।
 
सूत्रों की माने तो आरोपी एजेंट विश्वजीत भौमिक और उसके साथियों ने धोखाधड़ी के लिए फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसके जरिए विश्वजीत भौमिक और उसके साथ लोगों को बैंक से लोन दिलाने का काम किया करते थे।  आरोपियों ने  लोन लेने और जमानतदारों की जानकारी के बिना उनकी प्रापर्टी को बैंक में बंधक रखते थे। इसके बदले में बैंक से लोन लेते थे।
 
          आरोपियों ने 11 लोगों की प्रापर्टी को बंधक रखकर 5 करोड़ 4 लाख से अधिक का लोन लिया। जांच के दौरान लोन धारकों और उनके जमानतदारों ने बताया कि विश्वजीत भौमिक को या तो जानते नहीं है। और उसने फर्जी दस्तावेज से फर्जी फर्म बनाकर रजिस्ट्रेशन कराया है। गुमराह कर सोन दिलवाने के बहाने प्रापर्टी को बैंक में बंधक रखवा दिया। 
 
             भौमिक ने जिन लोगों के नाम पर लोन लिया उन्ोहने बताया कि जमानतदारों के नाम पर आरोपी लोन लेते थे। और  कुछ रकम खाते में छोड़ दिया करते थे। लेकिन जब बैंक को किश्त मिलना बंद हुआ तो घोटाला सामने आया है।
Share This Article
close