शादी के झांसे में चार साल तक दैहिक शोषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cg_policeबिलासपुर—शादी का झांसा देकर विधवा से चार तक दैहिक शोषण करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने बिलासपुर पुलिस टीम मुंगेली रवाना हो गयी है।

                    पुलिस थाना पहुंचकर विधवा महिला ने बताया कि आरोपी  अमरजीत सिंह ने उससे शादी का झांसा देकर चार साल तक दैहिक शोषण किया है। महिला ने बताया कि अमरजीत से उसकी पहचान जेबी हॉस्पिटल में काम करने के दौरान हुई। तात्कालीन समय वह जेबी हास्पीटल में चपरासी का काम करती थी। अमरजीत का वहां आना जाना होता था।

                 लगातार मिलने से उन दोनों के बीच जान पहचान बनी। इसी बीच उसने अमरजीत को बताया कि साल 2012 में पति की मौत हो गयी है। उसके स्थान पर वह चपरासी के पद पर काम कर रही है। बाद में सरकारी कार्यालय में काम करने लगी। इस बीच अमरजीत ने उससे प्यार का इजहार और शादी करने का प्रस्ताव रखा। शादी के झांसे में रखकर अमरजीत ने उसका चार साल से दैहिक शोषण किया।

                    महिला ने बताया कि शादी के लिए जब दबाव डाला तो अमरजीत फरार हो गया।  उसने अमरजीत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला जांच में लिया है। अमरजीत सिंह को गिरफ्तार करने बिलासपुर टीम को मुंगेली भेजा गया है।

close