शान से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस…आम ने खास के साथ किया योग..कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने किया अनुलोम विलोम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बिलासपुर में भी गरिमामय माहौल में धूमधाम और शांति के साथ मनाया गया। शासकीय गैर शासकीय कार्यालयों आम से खास सभी लोगों ने एक साथ योग कर दुनिया को स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मानसिकता होने का परिचय दिया। बिलासपुर में कई हजार लोगों ने एकजुट होकर बहतराई स्थित स्टेडियम में सामुहिक योग किया। इस दौरान सभी लोगों ने योग गुरू के दिशा निर्देशों का बसूखी से पालन भी किया।
                              बहतराई स्टेडियम में शासकीय  स्तर पर सामुहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आम से खास सभी लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। योग गुरू के निर्देश में योग के सभी विधा को आत्मसात किया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7 से शुरू होकर 8 बजे तक किया गया।  सामूहिक योग कार्यक्रम में नगर हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जबरदस्त व्यवस्था देखने को मिली।
                कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेश पांडेय,विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,महापौर किशोर राय,प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,बिलासपुर संभागायुक्त आर एल बंजारे,पुलिस महानिरीक्षिक प्रदीप  गुप्ता,जिलाधीश डॉ संजय अलंग,पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल,जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल ने हिस्सा लिया। योग कार्यक्रम में करीब ढाई हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
                  इस दौरान योगगुरू ने योग के तरीके और उसके फायदों के बारे में जानकारी दी। योग से शरीर को मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। योगगुरू ने जानकारी दी कि कुशल मार्गदर्शन में जटिल प्रकियाओं को किया जाए। उन्होने यह भी जानकारी दी कि योग से ना केवल शरीर बल्कि आस पास का वातावरण भी खुशनुमा होता है। निरोगी काया के लिए जरूरी है कि हम नियमित व्यायाम करें। खानपान में भी संयम रखें।
                अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छ्त्तीसगढ़ विधानसभ नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक. पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा के दिग्गज नेता भी बहतराई स्टेडियम में योगाभ्यास किया।
                     स्टेडियम में योग के लिए प्रशासन ने शहर के आम से लेकर खास को आमंत्रित किया था। इस दौरान आम लोगों ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं समेत आम जनता के साथ अनुलोम विलोम किया।
close