शान से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस…लौह पुरूष को सभी ने किया याद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

rastriya ekta divas par police graound me krakram (5)  rastriya ekta divas par police graound me krakram (1) बिलासपुर—पुलिस परेड ग्राउंड में आज लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। रस्मी परेड और मार्चपास्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त सोनमणि बोरा ने एकता दिवस की शपथ दिलाई।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए  सांसद लखनलाल साहू ने  कहा कि आज हम सब लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एकता दिवस के रूप में मना रहे है।सरदार पटेल ने एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रयास किया है। उन्होंने देश को गृह और उप प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं देकर हिन्दुस्तान को नैतिक रूप से मजबूत किया है। देश आजाद होने के बाद गरीबी उन्मूलन और राष्ट्रीय एकता की मिसाल कायम की है। उनकी कल्पना एक सशक्त भारत निर्माण की थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            cims me sapath grahan samaroh sardar vallabh bhai patel ke janmdivash ke awser par (2)कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि सरदार पटेल का नाम आते ही भारत में एकता की याद आती है। उन्होंने स्वतंत्र भारत को अखण्ड बनाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पटेल की सबसे बड़ी मूर्ति गुजरात में तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर मार्च पास्ट भी किया गया। आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त रानू साहू ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर  किशोर राय, निगम सभापति अशोक विधानी, कलेक्टर अंबलगन पी, एस पी अभिषेक पाठक, पार्षद, रमेश जायसवाल उमेश चन्द्रकुमार, राजा पांडे समेत  विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय एकता की शपथ

संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टोरेट  में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस रूप में मनाया गया। rastriya ekta divas par police graound me krakram (3)कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाएं रखने के लिए शपथ लिया। संभागायुक्त कार्यालय में संतन देवी जांगड़े और  कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर  नीलकण्ठ टेकाम ने शपथ दिलाया।

राष्ट्रीय एकता दौड़

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर  सांसद लखनलाल साहू ने सिम्स परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महापौर किशोर राय, गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी, संभागायुक्त सोनमणि बोरा, कलेक्टर अन्बलगन पी., पुलिस अधीक्षक अभिषेक पाठक मौजूद थे।

                              कार्यक्रम में संभागायुक्त ने उपस्थित अतिथियों और स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सांसद  साहू ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में प्रतिभागी लोगों को झण्डी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ किया।  दौड़ स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड पहुंचकर संपन्न हुई।

                                    cims me sapath grahan samaroh sardar vallabh bhai patel ke janmdivash ke awser par (7)           कार्यक्रम में सांसद  साहू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के अखण्ड भारत के निर्माण एवं एकता के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के राज्यों को एक अखण्ड भारत के रूप में स्थापित करने का काम सरदार पटेल ने किया। जयंती के अवसर पर हमें देश के राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता पर कार्य करने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और महापौर किशोर राय ने भी वल्लभ भाई पटेल को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Share This Article
close