शासकीय अंग्रेजी स्कूलों में प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी,देखे पूरी सूची

Chief Editor
8 Min Read

रायपुर।प्रदेश में इस वर्ष से जिलों में शुरू होने वाले 40 अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों में से 35 विद्यालयों में प्राचार्य के पद पर प्रतिनियुक्ति का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में प्राचार्यों के पद पर यह प्रतिनियुक्ति संबंधितों के आवेदन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्राचार्य के पद पर प्रतिनियुक्ति पाने वालों में अधिकांश शासकीय हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य अथवा वरिष्ठ व्याख्याता हैं।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्राचार्य पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए जारी आदेश के अनुसार श्रीमती लीना तुली प्राचार्य शासकीय बालक हाईस्कूल बालोद सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल आमापारा जिला बालोद के पद पर पदस्थ करने के लिए सौंपी गई है। इसी प्रकार श्रीमती मनीषा खत्री व्याख्याता शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जदगलपुर जिला बस्तर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वामी विवेकानन्द जगदलपुर जिला बस्तर, के.एस. तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेड़ा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य मनोहरदास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार,सुदेशा चटर्जी व्याख्याता एल.बी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरबीजा जिला बेमेतरा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा, श्रीमती उषा चन्द्रा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारबहार जिला बिलासपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर यथावत स्कूल में, राजेश कुमार गुप्ता प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेण्ड्रा जिला बिलासपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य लाला लाजपतराय उच्चतर माध्यमिक शाला खतरगंज बिलासपुर, देवनाथ मुखर्जी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपरी विकासखण्ड तखतपुर जिला बिलासपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगला जिला बिलासपुर, सरिता श्रीवास व्याख्याता एल.बी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर विकासखण्ड गीदम जिला दंतेवाड़ा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (नवीन पूर्व माध्यमिक शाला) दंतेवाड़ा,नागेन्द्र पाण्डे प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल भोयना जिला धमतरी की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय मेहतरू राम धीवर नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना धमतरी, लता रघु कुमार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी जिला दुर्ग की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य के पद पर यथावत स्कूल के लिए संबंधित विद्यालय प्रबंधन समिति को सौंपी गई हैं।

इसी प्रकार मीनी गोपीनाथ प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मचांदूर जिला दुर्ग की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जंजगिरी जिला दुर्ग, श्री मीरा अनिल कुमार प्राचार्य लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई पाटन जिला दुर्ग की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3 पाटन जिला दुर्ग, श्री भगवानी देवांगन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतरमरा जिला गरियाबंद की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय नवीन बालक शाला गरियाबंद, श्रीमती सुहासनी शर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनारी नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 जांजगीर, श्रीमती रत्ना बोस प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलपहरी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती जिला जांजगीर-चांपा, श्री विनोद कुमार गुप्ता प्राचार्य जवाहर नेहरू शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, श्री रंगलाल बारले व्याख्याता शासकीय हाईस्कूल रोचना विकासखण्ड बोड़ला जिला कबीरधाम की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम, श्रीमती रचना श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुरडोंगरी जिला कांकेर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव कांकेर, श्री जॉनी थॉमस व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवाड़ा जिला बस्तर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामकोटपारा कोण्डागांव, श्रीमती आमी रूफस प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल नयापारा महासमुंद की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य के पद पर यथावत स्कूल की प्रबंधन समिति को सौंपी गई हैं।

    कुमारी अंजू सूद प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दलदलसिवनी रायपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य बी.पी.पुजारी नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब जिला रायपुर, श्री शोभा नायर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल डूण्डा जिला रायपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शहीद स्मारक नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह जिला रायपुर, श्रीमती वंदना रोहिला व्याख्याता एल.बी. शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी जिला बिलासपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला रायगढ़, सुश्री आशा मेनन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटगांव गुण्डरदेही जिला बालोद की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम माध्यमिक शाला जिला राजनांदगांव, श्रीमती टी.डी. दास व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला सुकमा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल सुकमा पावारास जिला सुकमा, श्री बृजेश पाण्डेय प्राचार्य कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा जिला सरगुजा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल ब्राम्हणपारा जिला सरगुजा, श्री नरेन्द्र कुमार तिवारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठी नवागांव विकासखण्ड कोटा जिला बिलासपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्री आई.पी. यादव प्राचार्य जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता जिला मुंगेली की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दाऊपारा मुंगेली, श्री अमित गंधारला व्याख्याता एल.बी. शासकीय हाईस्कूल बांगापाल विकासखण्ड गीदम जिला दंतेवाड़ा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (लाइवलीहुड कॉलेज का रिक्त भवन) बीजापुर, श्री पवन कुमार यादव व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमकोला विकासखण्ड प्रतापपुर जिला सूरजपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शासकीय प्रज्ञा प्राथमिक शाला) बलरामपुर, श्री विवेक खाण्डे प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलगीखार जिला कोरबा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल पंपहाउस कोरबा, श्री शराफत अली प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनूर जिला नारायणपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल सिंगौड़ीताई नारायणपुर, श्री दलजीत कोराड़ा प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलूद विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 दुर्ग, श्री रणधीर बहादुर सिंह व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवरा विकासखण्ड प्रतापपुर जिला सूरजपुर की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्रभारी प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर सूरजपुर और श्री गीता सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मातरा धमधा जिला दुर्ग की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल बालाजी नगर खुर्सीपार दुर्ग के विद्यालय से प्रबंधन समिति को सौंपी गई है।

close