शिक्षकों को अब समय पर मिल जाएगी पगार

cgwallmanager
2 Min Read

cg_shasan_logoबिलासपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षकों को अब हर महीने के पहले सप्ताह में ही वेतन मिल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को स्कूल शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान और राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के समस्त शिक्षकों के लिए नये वित्तीय वर्ष 2016-17 से को वेतन भुगतान की ऑन लाईन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पर तत्परता से अमल करते हुए इसके लिए आगामी  एक अप्रैल से वेब पोर्टल-पेमेंट गेटवे की नवीन व्यवस्था शुरू की जा रही है।स्कूल शिक्षा मंत्री श्री केदार कश्यप इस संबंध में चल रही तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। सर्वशिक्षा अभियान के संचालक श्री मोहम्मद अब्दुल कैसर हक ने बताया कि इसके अंतर्गत शिक्षकों को माह अप्रैल का वेतन मई महीने के प्रथम सप्ताह में मिल जाएगा और यह व्यवस्था निरंतर लागू रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से अब स्कूल शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान और राज्य माध्यमिक शिक्षा मिशन के समस्त शिक्षकों को प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में ही नियमित रूप से वेतन का भुगतान सुनिश्चित हो जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत पदस्थ शिक्षक (पंचायत) तथा सहायक शिक्षक (पंचायत) के माह दिसम्बर 2015 तक के वेतन भुगतान के लिए समस्त जिलों को राशि 208 करोड़ रूपए का आवंटन इस महीने की तीन तारीख को जारी कर दिया गया है।

close