7th Pay Commision:शिक्षक नेता ने कहा-राज्य कर्मचारियों को भी मिले 21% महंगाई भत्ता,केन्द्र से राज्य कर्मचारी 9 प्रतिशत पीछे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ के नेताओं ने राज्य सरकार से केंद्रीय कर्मचारियों के  बराबर महगाई भत्ते की मांग की है। शिक्षक नेता अमित कुमार ने कहा कि प्रदेश के लगभग तीन लाख कर्मचारियो को जुलाई 2019 से लंबित पांच प्रतिशत मंहगाई भत्ता और जनवरी 2020 से लंबित चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता को मिलाकर कुल 9 प्रतिशत मंहगाई भत्ता लंबित है। सरकार ने एक वर्ष से राज्य में मंहगाई भत्ता जारी नही किया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
 
                     छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार नामदेव  ने मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव से जुलाई 2019 से लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता और जनवरी 2020 से लंबित 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता को मिलाकर कुल 9 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिए जाने की मांग की है।
 
                  अमित कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की मंहगाई भत्ता 1 जनवरी 2020 से 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 21 प्रतिशत कर दिया है। जबकि राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में केवल 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता ही दिया जा रहा है,।
 
           अमित ने बताया कि राज्य के कर्मचारी मंहगाई भत्ते में केंद्रीय कर्मचारियों से अभी 9 प्रतिशत पीछे हैं। अमित ने मुख्यमंत्री से अपील की है केंद्रीय कर्मचारियों की तरह राज्य कर्मचारियों को लम्बित 21प्रतिशत महंगाई भत्ता भुगतान करने का निर्णय गामी केबिनेट के बैठक में लिया जाए। राज्य कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिल सके

TAGGED: , ,
close