शिक्षक नेता ने कहा…3-4 महीने से नहीं मिला वेतन..त्योहार के पहले शासन करे राशि का आबंंटन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने शासन से आलाधिकारियों से दीपावली से पहले वेतन दिए जाने की मांग की है। छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को तीन चार महीने से वेतन नहीं मिला है। दीपावली भी सिर पर है..इसलिए सभी शिक्षकों का वेतन शाहन त्यौहार से पहले वितरण करे।
            वेतन भुगतान को लेकर शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष संजय और प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने अपर मुख्य सचिव पंचायत और संचालक पंचायत ग्रामीण विकास विभाग से मुलाकात की। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा और आजाक विभाग के तहत काम करने वाले सभी शिक्षकोें को  दीपावली पहले ही वेतन भुगतान किया जाए।
           संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा और आजाक विभाग में 33 हजार से अधिक पंचायत संवर्ग शिक्षकों पिछले 3–4 महीने वेतन नहींं दिया गया है। दीपावली त्योहार नजदीक है। राशि आबंटन होने के बाद भी ब्लाक स्तर के अधिकारी वेतन जारी करने में विलंब करते है। बेहतर होगा कि आबंटन जारी करते हुए हर हाल में दीपावली के पहले वेतन भुगतान का सख्त निर्देश दिया जाए।
                             दशहरा  में भी आबंटन नहीं होने से हजारों शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया। दशहरा गुजर चुका है। दीपावली सामने है…राशि आबंटित नहीं होने से 50 हजार पंचायत नगर निगम  शिक्षकों की दीपावली फीकी हो जाएगी। यदि राशि का आबंटन समय पर नहीं हुआ तो उनके घर में दीया नहीं चल पाएगा।
close