अम्बिकापुर।जिला पंचायत सरगुजा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता गांधी ने बताया है कि शिक्षक पंचायत संवर्ग (ग्रामीण क्षेत्र) के कर्मचारियों को वेतन भुगतान हेतु एक करोड़ संतानबे लाख रूपए की राशि पुनराबंटित की गई है। उन्होंने बताया है कि अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, लुण्ड्रा, बतौली, सीतापुर एवं मैनपाट जनपद पंचायतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर निर्धारित शर्तो के अधीन राशि पुनराबंटित की गई है।
जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 33 लाख 90 हजार रूपए की राशि पुनराबंटित की गई है।
इसी प्रकार लखनुपर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 53 लाख 74 हजार रूपए, उयदपुर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 22 लाख 80 हजार रूपए, लुण्ड्रा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 29 लाख रूपए, बतौली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 19 लाख 83 हजार रूपए, सीतापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 22 लाख 33 हजार रूपए एवं मैनपाट जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 15 लाख 40 हजार रूपए की राशि पुनराबंटित की गई है।
जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बताया है कि यह आबंटन शिक्षक पंचायत ग्रामीण के वेतन भुगतान हेतु प्रदान किया जा रहा है। अतएव निर्देशानुसार वेतन भुगतान की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया है कि किसी भी प्रकार के एरियर्स का भुगतान इस आबंटन राशि से नहीं किया जाएगा।
8 वर्ष से अधिक समयावधि वाले शिक्षक पंचायत ग्रामीण जिनकी सेवाएं शिक्षा विभाग को सौंपी गई उनके लिए कर्मचारीवार गणना पत्रक तैयार करते हुए शेष उपलब्ध राशि का उपयोग करने कहा गया है। जिला पंचायत सीईओ ने आवश्यकता की स्थिति में मांग पत्रक तैयार कर पृथक से एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत कार्यालय सरगुजा को प्रेषित करने निर्देशित किया है।