शिक्षक महासंघ ने CM को सौंपा ज्ञापन..संविलयन के लिए धन्यवाद के साथ क्रमोन्नति ,वेतन विसंगति दूर करने की मांग

Shri Mi
1 Min Read

दुर्ग।शुक्रवार को को छ. ग. शिक्षक महासंघ की जिला दुर्ग और ब्लॉक दुर्ग , ब्लॉक पाटन, ब्लॉक धमधा के पदादिकरियो ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री रमन सिंह से हेलीपेड पर मिलकर ज्ञापन सौपा। इस मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री से समय लिया गया था। दुर्ग जिला के अध्यक्ष डॉ. शाशि भूषण शर्मा ने  मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर 8 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके सांथियो का संविलियन करने हेतु धन्यवाद दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिला के उपाध्यक्ष रामचंद भांडेकर ने क्रमोन्नति और वर्ग 3 की वेतन विशंगति को सह्रदय होकर निरस्कारण करने का निवेदन किया।इस मौके पर छ. ग. शिक्षक महासंघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष अनिल गजपाल, प्रांतीय सलाहकार भूषण साहू जी, दुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिन्हा, दुर्ग ब्लॉक कोषाध्यक्ष- संतोष लहरे, दुर्ग नगरीय निकाय अध्यक्ष- गोपाल ध्रुब एवं अन्य सदश्य उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close