शिक्षक संघों की वर्चुअल बैठक..कई मामलों में बनी सहमति..वेतन विसंगति को लेकर चालएंगे पोस्टर अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
कांकेर,,,,,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला उत्तर बस्तर कांकेर की आनलाईन बैठक हेमेंद्र साहसी की अगुवाई हुई। बैठक में अगस्त क्रांति अभियान के तहत जिले समेत प्रदेश के शिक्षकों को जनघोषणापत्र अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, पेंशन, वेतन विसंगति पूरी करने मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचाने पोस्टर बनाकर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से  पहुँचाने का निरी लिया गया।
 
                      बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षो को सदस्यता अभियान में जोड़कर जिले तक सूची पहुँचने को निर्देश किया गया। जिले की समस्या एनपीएस कटौती,अनुकम्पा नियुक्ति,आदिम जाति विभाग,आरजीएएम,नगरीय निकाय शिक्षकों के वेतन आंबटन की समस्या पर चर्चा कर निदान करने की बात की गयी हैं।
 
     इस दौरान विभीन्न विकासखंड में कोरोना ड्युटी में तीन महीने से संलग्न शिक्षको को  हटाकर उनके स्थान पर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की मांग कलेक्टर कांकेर की सहमति बनी।
 
                                        जिले के ऑनलाइन वेबएक्स वर्चुअल मीटिंग में वजीद खान प्रांतीय संयोजक, हेमेंद्र साहसी प्रांतीय महासचिव, स्वदेश शुक्ला जिलाध्यक्ष, सन्तोष जायसवाल जिला सचिव, जिला पदाधिकारी राम मनोरथ रॉय,परमिल रॉय,ललित नरेटी, डुमेंद्र साहू,राजीव चक्र,पंकज बाजपेयी,सत्यनारायण नायक ब्लॉक अध्यक्ष कांकेर,मनीष तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष चारामा,गणेश रवानी,गिरीश गौतम, कोमल सिंह,मन्नू राम ठाकुर,प्रकाश चौधरी,गोपी किरी महेश कुमार,मानवेन्द्र सिंह,नंद किशोर गोटी,नरेंद्र साहू,ओम प्रकाश सेन,राजेन्द्र खुड़श्याम,राजेश शर्मा, रविशंकर यादव,उत्तम पटेल,किशोर विश्वकर्मा,राम भुवन वर्मा,बोधन साहू,चिंता मनी यादव,साधु राम जैन, सत्य सार्वा, सुशीला साहसी रमशीला हिड़को समेत अन्य संघो के सदस्य चर्चा में शामिल हुए।
TAGGED: ,
close